फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IBPS RRB Clerk Result: आईबीपीएस ने जारी किया आरआरबी क्लर्क भर्ती परीक्षा का परिणाम, ऐसे चेक करें

Fri, 09 Sep 2022 11:26 AM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

IBPS RRB Clerk Result: बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान द्वारा क्लर्क भर्ती, 2022 की प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन अगस्त महीने में कराया गया था। परीक्षा देशभर में निर्धारित केंद्रों पर आयोजित की गई थी।
विज्ञापन
IBPS RRB Clerk Result - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

IBPS RRB Clerk Result: बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान/IBPS ने ग्रुप बी ऑफिस असिस्टेंट यानी की आरआरबी क्लर्क भर्ती, 2022 की प्रारंभिक परीक्षा के परिणाम को जारी कर दिया है। परिणाम को बीते 08 सितंबर, 2022 की रात को जारी किया गया है। इसे डाउनलोड करने का लिंक अब पोर्टल पर मौजूद है। जो भी उम्मीदवार आरआरबी क्लर्क भर्ती, 2022 की प्रारंभिक परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अपने परिणाम को बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। आइए जानते हैं परिणाम को चेक करने की पूरी प्रक्रिया...

विज्ञापन

कब हुई थी परीक्षा?
बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान द्वारा क्लर्क भर्ती, 2022 की प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन अगस्त महीने में कराया गया था। परीक्षा देशभर में निर्धारित केंद्रों पर आयोजित की गई थी। अब परीक्षा के परिणाम को डाउनलोड किया जा सकता है। परिणाम 14 सितंबर तक आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध रहेंगे। 

क्या होगा अगला चरण?
जिन उम्मीदवारों ने क्लर्क भर्ती, 2022 की प्रारंभिक परीक्षा में सफलता प्राप्त की है, उन्हें अब भर्ती के अगले चरण मुख्य परीक्षा के लिए आमंत्रित किया जाएगा। इसका विस्तृत शेड्यूल जल्द ही जारी किया जाएगा। उम्मीदवार किसी भी नई जानकारी या अपडेट के लिए आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बना कर रखें।  
विज्ञापन

कैसे चेक करें परिणाम?
  • सबसे पहले उम्मीदवार आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट - ibps.in पर जाएं।
  • होम पेज पर, नवीनतम घोषणा के तहत 'क्लर्क भर्ती परिणाम' से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
  • यहां मांगी जा रही आवेदन संख्या और जन्म तिथि सहित क्रेडेंशियल दर्ज करें।
  • अब परिणाम आपके सामने की स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • इसे चेक कर के डाउनलोड करें, आगे के संदर्भ के लिए एक प्रिंट आउट लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें