IBPS PO Admit Card 2024: बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान (IBPS) जल्द ही प्रोबेशनरी ऑफिसर्स प्रारंभिक परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी करेगा। जारी होने पर उम्मीदवार संस्थान की वेबसाइट (ibps.in) आईबीपीएस पीओ प्रारंभिक परीक्षा कॉल लेटर डाउनलोड कर सकते हैं।
प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए अभ्यर्थियों को रोल नंबर या पंजीकरण संख्या और पासवर्ड/जन्मतिथि का उपयोग करना होगा। आईबीपीएस पीओ 2024 में 4,455 प्रोबेशनरी ऑफिसर/मैनेजमेंट ट्रेनी रिक्तियां हैं। आईबीपीएस क्लर्क के लिए 6,148 रिक्तियां हैं।
संस्थान के संभावित कैलेंडर के अनुसार, आईबीपीएस पीओ प्रारंभिक परीक्षा 19 और 20 अक्तूबर, 2024 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा की सही तारीख, समय और स्थान एडमिट कार्ड पर अंकित होगा। आईबीपीएस पीओ एडमिट कार्ड के साथ, संस्थान उम्मीदवारों के साथ एक सूचना हैंडआउट भी साझा करेगा।