फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IBPS Exam Calendar 2022: आईबीपीएस ने विभिन्न पदों की 2022 की परीक्षा तिथियों को जारी किया, यहां मिलेगी डिटेल

Sun, 16 Jan 2022 06:17 PM IST
राहुल मानव जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान (आईबीपीएस) ने 2022 परीक्षा कैलेंडर को जारी कर दिया है। उम्मीदवार पीओ, एसओ, क्लर्क, अधिकारी स्केल 1, स्केल 2, स्केल 3 और कार्यालय अधिकारी के पदों की प्रारंभिक परीक्षा व मुख्य परीक्षा की तिथियों को आधिकारिक वेबसाइट ibps.in में जाकर देख सकते हैं।
विज्ञापन
IBPS Exam Calendar 2022 - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान (आईबीपीएस) ने 2022 परीक्षा कैलेंडर को जारी कर दिया है। इस कैलेंडर में आईबीपीएस प्रोबेशनरी ऑफिसर (पीओ), क्लर्क, विशेषज्ञ अधिकारी (एसओ), अधिकारी स्केल 1, अधिकारी स्केल 2, अधिकारी स्केल 3, कार्यालय सहायक की प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा तिथियों का विवरण उपलब्ध है। अधिकारी स्केल 1 और कार्यालय सहायक (बहुउद्देशीय) के लिए आईबीपीएस आरआरबी की प्रारंभिक परीक्षा 7, 13, 14, 20 और 21 अगस्त को आयोजित की जाएगी। अधिकारी स्केल 2 और स्केल 3 के पदों की एकल परीक्षा ऑनलाइन माध्यम से 24 सितंबर, 2022 को आयोजित की जाएगी। योग्य उम्मीदवार इन परीक्षा की तिथियों को आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाकर देख सकते हैं।

 

विज्ञापन


IBPS Exam Calendar 2022 की महत्वपूर्ण तिथियां

  • कार्यालय सहायक और अधिकारी स्केल 1 के पदों की प्रारंभिक परीक्षा की तिथियां - 7 अगस्त, 2022, 13 अगस्त, 2022, 14 अगस्त, 2022, 20 अगस्त, 2022 और 21 अगस्त, 2022 की तिथि पर परीक्षा होगी।
  • अधिकारी स्केल 1 और स्केल 3 के पदों की एकल परीक्षा की तिथि - 24 सितंबर, 2022 को परीक्षा होगी।
  • मुख्य परीक्षा की तिथियां - अधिकारी स्केल 1 के पद पर 24 सितंबर, 2022 को परीक्षा होगी। कार्यालय सहायक के पद पर 1 अक्टूबर, 2022 को परीक्षा होगी।


IBPS Exam Calendar 2022 की विभिन्न पदों की प्रारंभिक परीक्षा की महत्वपूर्ण तिथियां

  • क्लर्क के पदों की प्रारंभिक परीक्षा की तिथियां - 28 अगस्त, 2022, 3 सितंबर, 2022 और 4 सितंबर ,2022
  • प्रोबेशनरी ऑफिसर के पदों की प्रारंभिक परीक्षा की तिथियां - 15 अक्टूबर, 2022, 16 अक्टूबर, 2022 और 22 अक्टूबर, 2022
  • विशेषज्ञ अधिकारी के पदों की महत्वपूर्ण तिथियां - 24 दिसंबर, 2022 और 31 दिसंबर, 2022

 


IBPS Exam Calendar 2022 की विभिन्न पदों की मुख्य परीक्षा की महत्वपूर्ण तिथियां

  • क्लर्क के पदों की मुख्य परीक्षा की तिथि - 8 अक्टूबर, 2022
  • प्रोबेशनरी ऑफिसर के पदों की मुख्य परीक्षा की तिथि - 26 नवंबर, 2022
  • विशेषज्ञ अधिकारी के पदों की मुख्य परीक्षा की तिथि - 29 जनवरी, 2023
विज्ञापन


IBPS Exam Calendar 2022 को ऐसे देखें

  • उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट  ibps.in जाएं।
  • अब उम्मीदवार होमपेज पर उपलब्ध आईबीपीएस परीक्षा तिथि के लिंक पर क्लिक करें।
  • लिंक पर क्लिक करने के बाद एक पीडीएफ फाइल स्क्रीन प्रदर्शित हो जाएगी।
  • पीडीएफ फाइल में अधिकारी स्केल 1, स्केल 2 और स्केल 3 के साथ कार्यालय अधिकारी के पदों की परीक्षा की तिथियों का विवरण देख सकेंगे।
  • इन पीडीएफ फाइल को डाउनलोड कर लें।
  • अब इसका पिंट आउट निकाल लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें