फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JPSC Assistant Professor Recruitment 2022: जेपीएससी में सहायक प्रोफेसर के पदों पर निकलीं भर्तियां, ऐसे करें आवेदन

Sun, 16 Jan 2022 05:18 PM IST
राहुल मानव जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) ने राज्य के मेडिकल कॉलेज में सहायक प्रोफेसर के कुल 110 पदों के लिए भर्तियां निकाली हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jpsc.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
JPSC Assistant Professor Recruitment 2022 - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) ने झारखंड के मेडिकल कॉलेज में सहायक प्रोफेसर के कुल 110 रिक्त पदों के लिए भर्तियां निकाली हैं। योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट  jpsc.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 19 जनवरी, 2022 से शुरू हो रही है। उम्मीदवारों के पास 8 फरवरी, 2022 तक ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि है। उम्मीदवार वेबसाइट पर जाकर भर्ती विवरण, पात्रता मानदंड, शैक्षणिक योग्यता समेत अन्य जानकारियों को अच्छी तरह से पढ़कर आवेदन पत्र भरें। आवेदन पत्र जमा करने से पहले सभी लिखी गई जानकारियों को अच्छी तरह से पढ़ लें।

विज्ञापन

JPSC Assistant Professor Recruitment 2022 की महत्वपूर्ण तिथियां

  • ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया के शुरू होने की तिथि : 19 जनवरी, 2022
  • ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि: 8 फरवरी, 2022

JPSC Assistant Professor Recruitment 2022 की ये है पात्रता मानदंड

  • उम्मीदवारों के पास नियमों के अनुसार स्नातकोत्तर डिग्री - एमडी, एमएस, डीएनबी संबंधित एमडी, एमएस, डीएनबी विषयों में होनी चाहिए।
  • उम्मीदवारों द्वारा सरकारी मान्यता प्राप्त मेडिकल कॉलेज से तीन वर्ष जूनियर रेजिडेंट डॉक्टर और एक वर्ष सीनियर रेजिडेंट डॉक्टर के रूप में कार्य किया होना चाहिए।


JPSC Assistant Professor Recruitment 2022 की ये है आयु सीमा

जेपीएससी सहायक प्रोफेसर के पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों की आयु सीमा 30 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी मानदंडों के अनुसार आयु में छूट प्रदान की जाएगी।

JPSC Assistant Professor Recruitment 2022 का ये है आवेदन शुल्क

आरक्षित श्रेणियों के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 150 रुपये का भुगतान करना होगा। जबकि अनारक्षित श्रेणियों के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 600 रुपये का भुगतान करना होगा।
विज्ञापन

JPSC Assistant Professor Recruitment 2022 के लिए ऐसे करें आवेदन

  • जेपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट jpsc.gov.in   पर जाएं।
  • सहायक प्रोफेसर के पदों के लिंक पर उम्मीदवार क्लिक करें।
  • अब उम्मीदवार पंजीकरण करते हुए आवेदन पत्र को भरें।
  • उम्मीदवार निर्धारित दस्तावेजों को अपलोड करते हुए अपने फॉर्म को जमा करें।
  • आवेदन पत्र जमा होने के बाद वह स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • अब उम्मीदवार आवेदन पत्र को डाउनलोड करें।
  • आवेदन पत्र का प्रिंट आउट निकाल लें। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें