पात्रता मानदंड
पात्रता मानदंड के अनुसार, 20 से 28 वर्ष के उम्मीदवार भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन करने के पात्र होंगे। उन्हें एक भारतीय नागरिक होना चाहिए जिसके पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी स्ट्रीम में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए और कंप्यूटर और इंटरनेट अनुप्रयोगों की बुनियादी समझ होनी चाहिए।
जो उम्मीदवार आईबीपीएस क्लर्क आवेदन 2024 सफलतापूर्वक जमा करेंगे, उन्हें एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा। आईबीपीएस क्लर्क एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि से 7 - 10 दिन पहले जारी होने की उम्मीद है। पिछले रुझानों के अनुसार, आईबीपीएस क्लर्क एडमिट कार्ड अगस्त के पहले या दूसरे सप्ताह में आयोजित होने की संभावना है।
ऐसे करें आवेदन
उम्मीदवार आईबीपीएस क्लर्क आवेदन पत्र 2024 भरने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं:
- सबसे पहले उम्मीदवार आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in. पर जाएं।
- बुनियादी विवरण दर्ज करके आईबीपीएस पंजीकरण पूरा करें।
- आईबीपीएस क्लर्क भर्ती के लिए "ऑनलाइन आवेदन करें" लिंक पर क्लिक करें।
- फोटोग्राफ और हस्ताक्षर अपलोड करें।
- व्यक्तिगत और शैक्षणिक विवरण सहित आवश्यक विवरण भरें।
- आईबीपीएस आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- अब आईबीपीएस क्लर्क आवेदन पत्र जमा करें।