अगर आप भी सरकारी बैंक में नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आपके लिए खुशखबरी है। बता दें कि इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सिलेक्शन (IBPS) ने 5,830 क्लर्क के पदों को भरने के लिए आवेदन मांगे हैं। आईबीपीएस इस भर्ती के जरिए केनरा बैंक, बैंक ऑफ इंडिया, इंडियन ओवरसीज बैंक, पंजाब नेशनल बैंक और बैंक ऑफ बड़ौदा समेत 11 बैंकों में भर्तियां करेगा। इच्छुक उम्मीदवार 12 जुलाई से एक अगस्त 2021 तक आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। अगर आप किसी भी तरह के प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं लेकिन कोरोना की वजह से कोचिंग सेंटर बंद होने से परेशान हैं और अच्छे से पढ़ाई नहीं कर पा रहे हैं तो ऐसे में आप सफलता के फ्री कोर्स को ज्वॉइन कर सकते हैं और घर बैठकर कंप्लीट तैयारी कर सकते हैं।
ऐसे करें आवेदन
उम्मीदवारों को अप्लीकेशन पोर्टल पर विजिट करने के बाद सबसे पहले न्यू रजिस्ट्रेशन के लिंक पर क्लिक करके पंजीकरण करना होगा। इसके बाद रजिस्ट्रेशन के लिए नाम, मोबाईल नंबर और ईमेल आईडी डालनी होगी। इसके बाद आवंटित रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड के जरिए लॉगिन कर अपना ऑनलाइन ऐप्लीकेशन सबमिट करना होगा।
IBPS Clerk का वेतन
आज के समय में लाखों नौजवान हर साल IBPS Clerk के लिए आवेदन करते हैं। क्योंकि यहां ना केवल अच्छी सैलरी बल्कि कई तरह के भत्ते और सरकारी लाभ मिलते हैं। साथ ही काफी छुट्टियां मिलती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक क्लर्क की बेसिक सैलरी कितनी होती है और उन्हें क्या-क्या लाभ मिलते हैं। इस खबर में हम आपको कंप्लीट जानकारी दे रहे हैं।
बेसिक पे
बैंक में क्लर्क बनने के बाद एक उम्मीदवार को 11,765 रुपए का मासिक वेतन मिलता है। उसे बेसिक सैलरी 655 रुपये की सालाना वेतन वृद्धि के साथ मिलती है। शुरुआत के तीन साल तक 13,730 मासिक वेतन मिलेगा, जिसमें 815 रुपए की वार्षिक वृद्धि होगी। तीन साल बाद 16,175 मासिक वेतन मिलेगा, जिसमें 980 रुपए की वार्षिक वृद्धि होगी। इसी तरह फिर अगले 4 साल बाद तक मासिक वेतन 20,095 मिलेगा। इसके बाद अगले 7 वर्षों के बाद क्लर्क वेतन के रूप में 28,110 रुपए मिलेंगे। साल-दर-साल की बढ़ोतरी के साथ 1310 रुपये की वृद्धि होगी जिसके बाद आईबीपीएस क्लर्क की अधिकतम बेसिक सैलरी 31,540 रुपए प्रति महीना हो जाएगी।
भत्ता और अन्य लाभ
- महंगाई भत्ता बेसिक सैलरी का चार प्रतिशत मिलता है।
- HRA जो शहर की श्रेणी पर निर्भर करता है (बेसिक का सात से नौ प्रतिशत)
- विशेष भत्ता (क्लर्क के लिए 7.5 प्रतिशत)
- मकान भत्ता के साथ फर्नीचर भत्ता भी शामिल होता है।
- किराए पर आवास का भत्ता, यात्रा भत्ता, मेडिकल लाभ।
इस पूरे गणित को ऐसे समझें
| सैलरी |
45 लाख से ज्यादा आबादी वाले स्थान
|
45 लाख से कम आबादी वाले स्थान
|
| बेसिक पे |
11,765 |
11,765 |
| महंगाई भत्ता |
5,311 |
5,311 |
| परिवहन भत्ता |
425 |
425 |
| विशेष भत्ता |
9,11 |
9,11 |
| मकान किराया भत्ता |
1,176 |
1,158 |
| कुल |
19,588 |
19,570 |
कैसे करें तैयारी
अगर आप भी
IBPS की इस भर्ती में शामिल होने जा रहे हैं तो इसकी बेहतर तैयारी के लिए आप सफलता के साथ जुड़ सकते हैं। यहां आप आईबीपीएस क्लर्क के लिए चलाए जा रहे कंप्लीट बैच में शामिल हो सकते हैं। साथ ही यहां चल रहे फ्री कोर्स का भी लाभ ले सकते हैं। यहां SBI, IBPS की प्रतियोगी परीक्षाओं के साथ ही UPSSSC PET, SSC GD, NDA, Airforce समेत लगभग सभी परीक्षाओं की तैयारी एक्सपर्ट फैकल्टी द्वारा कराई जा रही है। आप सफलता ऐप के जरिए भी इन कोर्सेस से जुड़ सकते हैं। तो देर किस बात की आज ही अपने फोन में डाउनलोड करें सफलता ऐप और सरकारी नौकरी का अपना सपना पूरा करें।