फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IB ACIO Tier 2 Result: आईबी एसीआईओ टियर-2 परीक्षा के नतीजे घोषित, यहां देखें चयनित उम्मीदवारों की सूची

Thu, 05 Mar 2026 06:37 PM IST
Akash Kumar जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

IB ACIO Tier 2 Result 2026: गृह मंत्रालय ने आईबी एसीआईओ टियर-2 परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। 11 जनवरी 2026 को हुई परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी अब पीडीएफ में अपना रोल नंबर चेक कर सकते हैं। सफल उम्मीदवारों को अगले चरण यानी इंटरव्यू (टियर-3) के लिए बुलाया जाएगा।
 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

IB ACIO Tier 2 Result 2026: गृह मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले इंटेलिजेंस ब्यूरो ने एसीआईओ टियर-2 परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। परिणाम 5 मार्च 2026 को आधिकारिक वेबसाइट mha.gov.in पर जारी किया गया है। यह रिजल्ट सहायक केंद्रीय खुफिया अधिकारी (ACIO) ग्रेड-II/कार्यकारी परीक्षा के दूसरे चरण यानी टियर-2 के लिए है।

विज्ञापन


टियर-2 लिखित परीक्षा सफलतापूर्वक आयोजित की गई थी और अब इसका परिणाम ऑनलाइन पीडीएफ फॉर्मेट में उपलब्ध है। जारी की गई पीडीएफ में उन उम्मीदवारों के रोल नंबर शामिल हैं जिन्हें चयन प्रक्रिया के अगले चरण यानी टियर-3 इंटरव्यू के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है।


विज्ञापन
Trending Videos

IB ACIO Tier 2 Result 2026: रिजल्ट से जुड़ी मुख्य जानकारी

टियर-2 परीक्षा में बड़ी संख्या में उम्मीदवार शामिल हुए थे। उपलब्ध जानकारी के अनुसार लगभग 37 हजार से अधिक उम्मीदवारों ने इस चरण की परीक्षा दी थी। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में सफल हुए हैं, उन्हें अब चयन प्रक्रिया के अगले चरण इंटरव्यू/पर्सनैलिटी टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा।

इंटरव्यू चरण कुल 100 अंकों का होगा। उम्मीदवारों का अंतिम चयन टियर-1, टियर-2 और इंटरव्यू के प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा।

इंटरव्यू के लिए चयन कैसे होगा?

इंटरव्यू के लिए उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट करने की प्रक्रिया तय नियमों के आधार पर की जाती है। उपलब्ध जानकारी के अनुसार इंटरव्यू के लिए कुल रिक्तियों की संख्या से लगभग 10 गुना उम्मीदवारों को बुलाया जाता है।

यह शॉर्टलिस्टिंग उम्मीदवारों के टियर-1 स्कोर और नॉर्मलाइजेशन के आधार पर की जाती है। इसके अलावा इंटरव्यू चरण तक पहुंचने के लिए उम्मीदवारों को टियर-2 परीक्षा में कम से कम 33 प्रतिशत अंक हासिल करना अनिवार्य है। इसका मतलब है कि 50 अंकों के इस पेपर में उम्मीदवार को कम से कम 17 अंक प्राप्त करने होंगे।

रिजल्ट में कौन-कौन सी जानकारी होती है?

रिजल्ट पीडीएफ में उन उम्मीदवारों की सूची दी गई है जिन्होंने परीक्षा पास कर ली है और अगले चरण के लिए योग्य घोषित किए गए हैं। उम्मीदवारों को पीडीएफ डाउनलोड करने के बाद उसमें दिए गए विवरण को ध्यान से जांचना चाहिए। रिजल्ट में आमतौर पर निम्न जानकारी दी जाती है:
  • शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों के रोल नंबर
  • भर्ती कराने वाली संस्था का नाम
  • परीक्षा का नाम
  • पद का नाम
  • टियर-2 परीक्षा की तारीख
  • रिजल्ट जारी होने की तिथि
  • टियर-3 यानी इंटरव्यू से संबंधित निर्देश

देखें चयनित उम्मीदवारों की सूची...
विज्ञापन

IB ACIO Tier 2 Result 2026 Download: कैसे डाउनलोड करें रिजल्ट?

जो उम्मीदवार अपना परिणाम देखना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए नीचे दिए गए स्टेप्स का पालन करें:
  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट mha.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर “Examination Results” सेक्शन खोजें।
  • वहां “IB ACIO Tier 2 Result 2026” से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद रिजल्ट की पीडीएफ फाइल स्क्रीन पर खुल जाएगी।
  • पीडीएफ डाउनलोड कर लें।
  • अपने रोल नंबर को खोजने के लिए Ctrl + F दबाकर रोल नंबर दर्ज करें।

यदि पीडीएफ में आपका रोल नंबर दिखाई देता है, तो इसका मतलब है कि आप इंटरव्यू राउंड के लिए चयनित हो चुके हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें