फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IAF AFCAT 2023: भारतीय वायु सेना कॉमन एडमिशन टेस्ट के लिए आवेदन का आज आखिरी मौका, जल्दी करेंं अप्लाई

Fri, 30 Dec 2022 02:41 PM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

IAF AFCAT 2023: भारतीय वायु सेना कॉमन एडमिशन टेस्ट के लिए आवेदन का आज आखिरी मौका है। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन नहीं किया हो वे शाम पांच बजे के पहले फटाफट आवेदन करें।
 
विज्ञापन
वायु सेना के जवान - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

IAF AFCAT 2023:  भारतीय वायु सेना (IAF) वायु सेना कॉमन एडमिशन टेस्ट (AFCAT 01/2023) के लिए ऑनलाइन आवेदन करने का आज यानी 30 दिसंबर 2022 आखिरी मौका है। योग्य उम्मीदवार आज शाम पांच बजे तक afcat.cdac.in पर आवेदन कर सकते हैं। एयरफोर्स की तरफ से जारी अधिसूचना में कहा गया है कि "फ्लाइंग ब्रांच और ग्राउंड ड्यूटी (तकनीकी और गैर-तकनीकी) शाखाओं में शॉर्ट सर्विस कमीशन (एसएससी) के अनुदान के लिए जनवरी 2024 में शुरू होने वाले पाठ्यक्रमों के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए जाते हैं। एनसीसी स्पेशल एंट्री स्कीम (उड़ान शाखा के लिए) के लिए ऑनलाइन आवेदन भी आमंत्रित किए जा रहे हैं।

विज्ञापन

हैदराबाद वायु सेना अकादमी में होगा प्रशिक्षण

चयनित उम्मीदवारों के लिए प्रशिक्षण वायु सेना अकादमी डंडीगल (हैदराबाद) में जनवरी 2024 के पहले सप्ताह में सभी पाठ्यक्रमों के लिए आयोजित किया जाएगा। वायु सेना प्रशिक्षण प्रतिष्ठानों में फ्लाइंग और ग्राउंड ड्यूटी (तकनीकी) शाखाओं के लिए प्रशिक्षण की अवधि 74 सप्ताह और ग्राउंड ड्यूटी (गैर-तकनीकी) शाखाओं के लिए 52 सप्ताह है। शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को कमीशन अधिकारी के रूप में नियुक्त किया जाएगा।

AFCAT 2023: आयु सीमा, शारीरिक योग्यता

फ्लाइंग ब्रांच के लिए उम्मीदवारों की आयु 20 से 24 साल के बीच होनी चाहिए। ग्राउंड ड्यूटी (तकनीकी / गैर-तकनीकी) शाखाओं के लिए आयु 20 से 26 वर्ष के बीच होनी चाहिए। एसएसबी द्वारा बुलाए जाने पर उम्मीदवारों को शारीरिक रूप से फिट होने की सलाह दी जाती है ताकि वे एएफएसबी में परीक्षणों से गुजर सकें। आपको 10 मिनट में 01 मील (1.6 किमी) दौड़ने होगा। साथ ही 10 पुश अप और 03 चिन अप करना होगा।

AFCAT 2023: चयन प्रक्रिया

एएफसीएटी लिखित परीक्षा सहित तीन राउंड होंगे।  इसके बाद ऑफिसर्स इंटेलिजेंस रेटिंग टेस्ट और पिक्चर परसेप्शन एंड डिस्कशन टेस्ट, साइकोलॉजिकल टेस्ट और ग्रुप टेस्ट / इंटरव्यू होंगे।

AFCAT 2023: आवेदन शुल्क

  • एएफसीएटी के लिए  250 रुपये का शुल्क लिया जाएगा।
  • एनसीसी के लिए कोई शुल्क नहीं होगा। 
विज्ञापन

AFCAT 2023 ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट afcat.cdac.in पर जाएं।
  • 'उम्मीदवार लॉगइन''एएफसीएटी 01/2023' पर जाएं।
  • 'नया पंजीकरण' पर क्लिक करें और प्रोफ़ाइल बनाएं।
  • आवेदन पत्र भरें, दस्तावेज अपलोड करें और शुल्क का भुगतान करें।
  • फॉर्म जमा करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट लें।

     

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें