फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AFCAT 2 Notification 2023: इंडियन एयरफोर्स एएफसीएटी भर्ती की अधिसूचना हुई जारी, इस दिन से करें आवेदन

Fri, 19 May 2023 11:46 PM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

IAF CAT 2 2023 Notification: भारतीय वायुसेना ने एएफसीएटी भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। इसके तहत ऑफिसर के पदों पर ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं
विज्ञापन
Airforce Day 2023 - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

IAF CAT 2 2023 Notification: भारतीय वायुसेना ने एएफसीएटी भर्ती की अधिसूचना जारी कर दी है। इसके तहत ऑफिसर के पदों पर ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। इंडियन एयर फोर्स एएफसीएटी रिक्रूटमेंट 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया एक जून से शुरू होगी। आवेदन करने की आखिरी तारीख 30 जून 2023 तक है।

विज्ञापन

शैक्षणिक योग्यता

  • फ्लाइंग ब्रांच- भौतिक विज्ञान और गणित में 50 प्रतिशत अंकों के साथ 12वीं, स्नातक 60% अंकों के साथ
  • ग्राउंड ड्यूटी (तकनीकी) के लिए 12वीं भौतिकी और गणित प्रत्येक में 50% अंकों के साथ, बी.टेक 60% अंकों के साथ
  • ग्राउंड ड्यूटी (गैर-तकनीकी) के लिए स्नातक 60% अंकों के साथ होना अनिवार्य है।

आयु-सीमा

भारतीय वायुसेना एएफसीएटी भर्ती 2023 के लिए आयु सीमा फ्लाइंग ब्रांच और टेक्निकल एंड नॉन टेक्निकल ब्रांच दोनों के लिए अलग-अलग रखी गई है।

  • फ्लाइंग ब्रांच के लिए आवेदक की आयु सीमा 20 से 24 वर्ष होनी चाहिए। आयु की गणना 1 जुलाई 2023 को आधार मानकर होगी।

  • ग्राउंड ड्यूटी (टेक्निकल एंड नॉन टेक्निकल) ब्रांच के लिए आवेदक की आयु सीमा 20 से 26 वर्ष होनी चाहिए। इसमें आयु की गणना 1 जुलाई 2023 को आधार मानकर की जाएगी।

आवेदन शुल्क 

इंडियन एयर फोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट 2023 के लिए आवेदन शुल्क सभी वर्गों के लिए 250 रुपये रखी गई है। शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा।

चयन प्रक्रिया

  • लिखित परीक्षा

  • वायु सेना चयन बोर्ड (एएफएसबी)

  • दस्तावेज़ सत्यापन

  • चिकित्सा परीक्षण

विज्ञापन

ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

  • अप्लाई ऑनलाइन पर क्लिक करें।

  • अब आपको इंडियन एयर फोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट पर क्लिक करना है।

  • इसके पश्चात आवेदन फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी भरनी है।

  • अब आवश्यक डॉक्यूमेंट फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें