सीजीपीएससी मुख्य परीक्षा में शामिल होने के लिए कुल 521 उम्मीदवारों की घोषणा की गई है। इस भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 48 रिक्तियों को भरना है। सीजीपीएससी सिविल जज परीक्षा 2022 में तीन राउंड शामिल होंगे - प्रारंभिक, मुख्य और साक्षात्कार।
बता दें कि सिविल जज प्रारंभिक परीक्षा 26 फरवरी 2022 (रविवार) को प्रातः 10.00 बजे आयोजित की गई थी। यह परीक्षा दोपहर 12 बजे तक बिलासपुर, दुर्ग (भिलाई) और रायपुर सहित तीन जिलों में स्थित विभिन्न परीक्षा केंद्रों में आयोजित की गई। परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग नहीं की गई थी। हर प्रश्न के लिए एक अंक दिया गया था।