अधिसूचना में यह भी कहा गया है कि अंतरिम चयन सूची उम्मीदवारों की योग्यता स्थिति के अनुसार प्रदर्शित की जाती है और इसमें अनुपस्थिति, चिकित्सा अयोग्यता, चयन के बावजूद ज्वॉइन नहीं करना आदि के कारण नामांकन के दिन उत्पन्न होने वाली कमियों को पूरा करने के लिए वास्तविक रिक्ति की तुलना में अधिक संख्या में उम्मीदवार शामिल किए जाते हैं।
चार साल बाद 25 फीसदी होंगे स्थायी
अग्निवीर वायु को चार साल की अवधि के लिए भारतीय वायु सेना में नामांकित किया जाएगा। अग्निवीर के लिए वायु भारतीय वायु सेना में एक अलग रैंक बनाई जाएगी, जो किसी भी अन्य मौजूदा रैंक से अलग होगी और चार साल के बाद प्रत्येक विशिष्ट बैच के 25 फीसदी सफल उम्मीदवारों को भारतीय वायु सेना के नियमित कैडर में नामांकित किया जाएगा।