फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HURL Recruitment 2024: इंजीनियरिंग की डिग्री वालों के लिए निकली भर्ती, जीईटी-डीईटी पदों के लिए अभी करें आवेदन

Tue, 01 Oct 2024 05:47 PM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

HURL Recruitment 2024: हिंदुस्तान उर्वरक और रसायन लिमिटेड ने केमिकल, इंस्ट्रूमेंटेशन, इलेक्ट्रिकल और मैकेनिकल के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आज से आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह इंजीनियरिंग स्नातकों और डिप्लोमा इंजीनियरों के लिए एक प्रतिष्ठित संगठन में कैरियर की तलाश करने का एक शानदार अवसर है।
विज्ञापन
HURL Recruitment 2024 - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

HURL Recruitment 2024: हिंदुस्तान उर्वरक एवं रसायन लिमिटेड (HURL) ने ग्रेजुएट इंजीनियर ट्रेनी (GETs) और डिप्लोमा इंजीनियर ट्रेनी (DTEs) के पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 21 अक्तूबर 2024 है। इन पदों के लिए आज से आवेदन प्रक्रिया चालू हो गई है। पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट (hurl.net.in ) पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। 

विज्ञापन


इस भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 212 पदों को भरना है, जिसमें ग्रेजुएट इंजीनियर ट्रेनी के लिए 67 रिक्तियां और डिप्लोमा इंजीनियर ट्रेनी के लिए 145 रिक्तियां उपलब्ध हैं। 

Trending Videos

शैक्षणिक योग्यता
  • जीईटी पद के लिए आवेदन करने वाले आवेदकों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से संबंधित विषय में पूर्णकालिक नियमित इंजीनियरिंग डिग्री या एएमआईई होनी चाहिए। 
  • डीईटी पद के लिए आवेदन करने वाले आवेदकों को मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से संबंधित विषय या अन्य में तीन वर्षीय डिप्लोमा पूरा करना चाहिए।

आयु सीमा
  • जीईटी के लिए आवेदन करने वाले आवेदकों की आयु 30 सितंबर, 2024 को 18 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
  • डीईटी के लिए आवेदन करने वाले आवेदकों की आयु 30 सितंबर, 2024 को 18 से 27 वर्ष के बीच होनी चाहिए। 
विज्ञापन

कैसे होगा चयन?
  • परीक्षा केंद्रों पर ऑनलाइन कंप्यूटर आधारित परीक्षा देनी होगी। निगम परीक्षा के माध्यम से उम्मीदवार के सामान्य और व्यावसायिक ज्ञान का आकलन करेगा। 
  • सीबीटी परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले उम्मीदवारों को योग्यता के आधार पर दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा।
  • दस्तावेज सत्यापन के लिए उम्मीदवारों को अपने शैक्षणिक प्रमाण पत्र से लेकर जाति प्रमाण पत्र तक के मूल दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे।

चयन के बाद का प्रोसेस
चयनित उम्मीदवारों को कार्यालयों में कम से कम एक वर्ष का प्रशिक्षण प्राप्त करना होगा। प्रशिक्षण अवधि के सफल समापन पर स्नातक इंजीनियर प्रशिक्षुओं को कार्यकारी संवर्ग में E1 पर इंजीनियर/अधिकारी स्तर पर नियुक्त किया जाएगा और डिप्लोमा प्रशिक्षुओं को गैर-संघीकृत पर्यवेक्षक संवर्ग में जूनियर इंजीनियर सहायक (I) ग्रेड 1 में शामिल करने पर विचार किया जाएगा
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें