HTET Result: बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन हरियाणा (बीएसईएच) ने हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा (HTET) 2021 के पीआरटी (लेवल-1), टीजीटी (लेवल-2) और पीजीटी (लेवल-3) के परिणाम शुक्रवार 28 जनवरी, 2021 को जारी कर दिया है। यह परिणाम अब आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। जिन उम्मीदवारों ने एचटीईटी परीक्षा में भाग लिया था, वह आधिकारिक वेबसाइट haryanatet.in या bseh.org.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।
HTET Result: अंतिम उत्तर कुंजी पर आधारित हैं परिणाम
बीएसईएच ने हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा (HTET) 2021 परीक्षा का आयोजन 18 और 19 दिसंबर, 2021 को किया था। इस परिणाम को अंतिम उत्तर कुंजी के आधार पर जारी किया गया है। अंतिम उत्तर कुंजी उम्मीदवारों की ओर से दर्ज कराई गई आपत्तियों पर समीक्षा के आधार पर जारी की गई थी। इस पर आपत्ति दर्ज कराने की सुविधा नहीं होगी।
HTET Result: बीएसईएच ने परिणाम को आधिकारिक वेबसाइट पर एक पीडीएफ के रूप में जारी किया है। इस पीडीएफ में सफल उम्मीदवारों को रोल नंबर दिए गए हैं। उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से दिशा-निर्देशों का पालन कर के अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।
HTET Result: कैसे चेक करें अपना परिणाम?
1. सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट haryanatet.in या bseh.org.in पर जाएं।
2. अब होम पेज पर दिखाई दे रहे Haryana TET Exam Result 2021 के लिंक पर क्लिक करें।
3. अब परिणाम आपके सामने की स्क्रीन पर एक पीडीएफ के रूप में प्रदर्शित हो जाएगी।
4. इसमें ctrl+f की मदद से अपना रोल नंबर चेक करें।
5. आगे की जरूरत के लिए परिणाम को डाउनलोड कर के इसका प्रिंट निकलवा लें।
इस खबर को अंग्रेजी में पढ़ने के लिए
यहां क्लिक करें।