HSSC Group C 2026 Notification: हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने सीईटी चरण-II ग्रुप-सी और स्टेनोग्राफर के पदों पर भर्ती का नोटिस जारी कर दिया है। एचएसएससी ग्रुप सी मुख्य परीक्षा 2026 की विस्तृत अधिसूचना जारी हो चुकी है। इस भर्ती अभियान के माध्यम से विभिन्न पदों जैसे कि फॉरेस्टर, ड्राफ्ट्समैन, फिटर, स्टेनोग्राफर, ऑटो/डीजल मैकेनिक आदि के लिए कुल 3112 रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी।
कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (सीईटी) ग्रुप-सी के माध्यम से ग्रुप सी पदों पर सीधी भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 2 से 15 फरवरी 2026 तक चलेगी। इच्छुक उम्मीदवार इस अवधि के दौरान आधिकारिक वेबसाइट
hssc.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
| अधिसूचना जारी |
9 जनवरी, 2026 |
| आवेदन शुरू |
2 फरवरी, 2026 |
| आवेदन की अंतिम तिथि |
15 फरवरी, 2026 |
| कुल पद |
3,112 |
यह जानकारी आयोग अध्यक्ष हिम्मत सिंह ने एक्स पर साझा की है।
यह भी पढ़ें: हरियाणा में ग्रुप-सी के 4227 पदों पर एक और भर्ती, जानें कौन कर सकता है आवेदन