फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HPSC HCS 2024: एचपीएससी एचसीएस परीक्षा के लिए आज से करें पंजीकरण, 174 पदों पर आवेदन के लिए ये रहा लिंक

Fri, 05 Jan 2024 11:21 AM IST
आकाश कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

HPSC HCS Exam 2024: हरियाणा लोक सेवा आयोग आज, 5 जनवरी, 2024 से एचपीएससी एचसीएस परीक्षा 2024 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू करेगा। आवेदन करने के लिए लिंक नीचे उपलब्ध है।
विज्ञापन
HPSC HCS 2024 - फोटो : HPSC Website
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

HPSC HCS Exam 2024: हरियाणा लोक सेवा आयोग आज, 5 जनवरी, 2024 से एचपीएससी एचसीएस परीक्षा 2024 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू करेगा। एचसीएस (न्यायिक शाखा) परीक्षा 2024 के लिए पंजीकरण लिंक आधिकारिक वेबसाइट hpsc.gov.in पर उपलब्ध होगा। पात्र उम्मीदवार आज से एचपीएससी एचसीएस परीक्षा 2024 के लिए आवदेन कर सकेंगे। पंजीकरण प्रक्रिया 31 जनवरी, 2024 को समाप्त होगी।

विज्ञापन

इस दिन होगी परीक्षा

एचपीएससी एचसीएस प्रारंभिक परीक्षा 3 मार्च, 2024 को आयोजित की जाएगी। यह भर्ती अभियान संगठन में 174 पदों को भरेगा।

पात्रता मानदंड

जिन उम्मीदवारों के पास कानून द्वारा स्थापित और बार काउंसिल ऑफ इंडिया द्वारा अनुमोदित/मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कानून में स्नातक की डिग्री है, वे परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं।

आवेदन शु्ल्क

हरियाणा के ई-सैनिकों के आश्रित पुत्रों सहित सामान्य श्रेणी के पुरुष उम्मीदवारों और सभी आरक्षित श्रेणियों को आवेदन शुल्क के रूप में 1000 रुपये का भुगतान करना होगा। महिला उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 250 रुपये का भुगतान करना होगा। अधिक संबंधित विवरण के लिए उम्मीदवार एचपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं।
विज्ञापन

एचपीएससी एचसीएस परीक्षा 2024: पंजीकरण कैसे करें

  • एचपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट hpsc.gov.in पर जाएं।
  • होम पेज पर उपलब्ध आवेदन लिंक पर क्लिक करें इसके बाद एचपीएससी एचसीएस परीक्षा 2024 लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना पंजीकरण करें और लॉग इन करें और आवदेन पत्र भरें।
  • आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • आवेदन पत्र सबमिट करें और पेज डाउनलोड करें और इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें