HPSC HCS 2021: 24 जुलाई को दो सत्रों में आयोजित की जाएगी परीक्षा
हरियाणा लोक सेवा आयोग की ओर से हरियाणा सिविल सेवा 2021 की प्रारंभिक परीक्षा रविवार, 24 जुलाई को दो सत्रों में आयोजित की जाने वाली है। पहले यह परीक्षा 10 जुलाई को होनी थी, लेकिन अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दी गई थी। कुल 156 रिक्त पदों को भरने के लिए एचपीएससी एचसीएस और अन्य संबद्ध सेवा परीक्षा 2021 आयोजित की जा रही है। अधिक जानकारी के लिए, उम्मीदवारों को यहां आधिकारिक वेबसाइट hpsc.gov.in पर जाने की सलाह दी जाती है।
अधिसूचना के अनुसार, हरियाणा सिविल सेवा (HCS) लिखित प्रारंभिक परीक्षा 2021 की ओएमआर शीट में चार के बजाय पांच विकल्प होंगे। अब अभ्यर्थी ओएमआर शीट पर गोला खाली नहीं छोड़ सकेंगे। अगर किसी अभ्यर्थी को किसी सवाल का उत्तर नहीं आता है तो वह विकल्प ए, बी, सी और डी को खाली छोड़ता है तो उसे पांचवें गोले को अनिवार्य रूप से भरना होगा।