HPPSC TGT School Lecturer Vacancy 2023: हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग (HPPSC) की तरफ से विभिन्न विषयों में 585 पोस्ट ग्रेजुएट टीचर्स (पीजीटी)/स्कूल लेक्चरर पदों पर भर्ती की प्रक्रिया आज यानी 17 अक्तूबर 2023 से शुरू हो चुकी है। अगर आप भी शिक्षण के क्षेत्र में करिअर बनाना चाहते हैं तो यह नौकरी आपके लिए है। आधिकारिक वेबसाइटों hppsc.hp.gov.in या hppsconline.hp.gov.in पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भर दें। आवेदन करने की आखिरी तारीख 13 नवंबर 2023 तक है।
एचपी पीजीटी/स्कूल लेक्चरर पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 45 वर्ष निर्धारित की गई है। उम्मीदवारों को आयु में छूट नियमानुसार दी जाएगी।
हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग की तरफ से पीजीटी/स्कूल लेक्चरर पदों पर सामान्य/अन्य राज्य के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 400 रुपये है, जबकि एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये है। शुल्क का भुगतान ऑनलाइन मोड से किया जाना है।
उम्मीदवारों के पास संबंधित विषय में मास्ट डिग्री होनी चाहिए। इसके साथ ही उम्मीदवार के पास बीएड की भी डिग्री होनी चाहिए। पदों के मुताबिक पात्रता देखने के लिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे एक बार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अधिसूचना के पढ़ें जरूर।
एचपीपीएससी पीजीटी/स्कूल लेक्चरर पदों पर उम्मीदवारों का चयन तीन चरणों में किया जाएगा।
लिखित परीक्षा (स्क्रीनिंग टेस्ट)
दस्तावेज सत्यापन
मेडिकल जांच
एचपी पीजीटी/स्कूल लेक्चरर के पद पर चयनित उम्मीदवारों को लेवल 12 के मुताबिक 43000 रुपये से 136000 रुपये तक वेतन मिल सकता है।
अंग्रेजी 63 पद
हिंदी: 117 पद
इतिहास: 115 पद
राजनीति विज्ञान: 102 पद
अर्थशास्त्र: 17 पद
गणित: 41 पद
भौतिकी: 45 पद
रसायन विज्ञान: 29 पद
जीव विज्ञान: 09 पद
वाणिज्य: 47 पद