HPPSC Naib Tehsildar प्रारंभिक परीक्षा क्वालिफाई हैं योग्य
अधिसूचना में कहा गया है कि अभ्यर्थियों के अनुरोधों के मद्देनजर आयोग ने उन उम्मीदवारों के लिए परीक्षा हेतु आठ फरवरी, 2023 तक अतिरिक्त समय देने का फैसला किया है, जो नायब तहसीलदार प्रारंभिक परीक्षा -2021 में योग्य घोषित किए गए थे, लेकिन नायब तहसीलदार मुख्य लिखित परीक्षा के लिए अंतिम तिथि तक आवेदन नहीं कर सके। ऐसे उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट hppsconline.hp.gov.in/HPPSC/ApplicantRegistration/Home/Login पर लॉग इन करना होगा और अपना ऑनलाइन आवेदन जमा करना होगा, यदि पहले जमा नहीं किया गया है। भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 20 रिक्तियों को भरना है।