फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Assam Police Recruitment: एसएलपीआरबी की 2649 रिक्तियों के लिए आवेदन का आखिरी मौका, फटाफट ऐसे करें अप्लाई

Mon, 06 Feb 2023 03:54 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

Assam Police Recruitment: एसएलपीआरबी द्वारा अधिसूचित वन विभाग, असम के तहत फॉरेस्टर ग्रेड- I, फॉरेस्ट गार्ड, एएफपीएफ कॉन्स्टेबल, ड्राइवर कॉन्स्टेबल और ड्राइवर के पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन करने का आज अंतिम दिन है।
विज्ञापन
Assam Police Recruitment - फोटो : Twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Assam Police Recruitment 2023: एसएलपीआरबी द्वारा अधिसूचित वन विभाग, असम के तहत फॉरेस्टर ग्रेड- I, फॉरेस्ट गार्ड, एएफपीएफ कॉन्स्टेबल, ड्राइवर कॉन्स्टेबल और ड्राइवर के पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन करने का आज अंतिम दिन है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार रिक्तियों के लिए आधिकारिक वेबसाइट slprbassam.in पर आवेदन कर सकते हैं। असम पुलिस भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 2649 रिक्तियों को भरना है। 

विज्ञापन

Assam Police Recruitment: रिक्तियों का विवरण

  • फॉरेस्टर ग्रेड- I : 264
  • वन रक्षक:  1226
  • एएफपीएफ कॉन्स्टेबल : 981
  • ड्राइवर कॉन्स्टेबल : 36
  • चालक : 142

 

Assam Police Recruitment: पात्रता मापदंड

  • फॉरेस्टर ग्रेड I, फॉरेस्ट गार्ड और ड्राइवर पदों के लिए आयु सीमा एक जनवरी, 2023 तक 18 से 40 वर्ष के मध्य होनी चाहिए।
  • AFPF कॉन्स्टेबल और ड्राइवर कॉन्स्टेबल पदों के लिए आयु सीमा एक जनवरी, 2023 तक 18 से 25 वर्ष के मध्य होनी चाहिए।

 

Assam Police Recruitment शैक्षणिक योग्यता

  • फॉरेस्टर ग्रेड-I: उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या समकक्ष से किसी भी विषय में स्नातक डिग्री होनी चाहिए।
  • फॉरेस्ट गार्ड : उम्मीदवार को हायर सेकेंडरी (10+2) या समकक्ष परीक्षा किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या परिषद से उत्तीर्ण होना चाहिए।
  • एएफपीएफ कॉन्स्टेबल : उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से एचएसएलसी या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए।
  • चालक कॉन्स्टेबल : उम्मीदवार को एचएसएलसी या समकक्ष परीक्षा किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या परिषद से उत्तीर्ण और एलएमवी या एमएमवी या एचएमवी के लिए वैध ड्राइविंग लाइसेंस होना चाहिए।
  • चालक : उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या परिषद से एचएसएलसी या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण और एलएमवी या एमएमवी या एचएमवी के लिए वैध ड्राइविंग लाइसेंस होना चाहिए।
विज्ञापन

Assam Police Recruitment 2023 के लिए आवेदन की प्रक्रिया

  1. सबसे पहले उम्मीदवार को आधिकारिक वेबसाइट slprbassam.in पर जाएं।
  2. ऑनलाइन आवेदन पोर्टल पर जाएं और ऑनलाइन आवेदन करें पर क्लिक करें।
  3. प्रोफाइल बनाने के लिए पोर्टल पर रजिस्टर करें।
  4. पद का चयन करें, आवेदन पत्र भरें और दस्तावेज अपलोड करें।
  5. उम्मीदवार अपना फॉर्म सबमिट करें।
  6. भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रति डाउनलोड करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें