फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Apprentice Recruitment 2022: एचपीसीएल मुंबई में अप्रेंटिस के पदों पर भर्तियां, जानें आवेदन की प्रक्रिया

Wed, 23 Feb 2022 08:39 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

Apprentice Recruitment 2022: HPCL मुंबई रिफाइनरी की ओर से जारी की गई भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया जारी है। इसके लिए आवेदन की आखिरी तारीख 28 फरवरी, 2022 को निर्धारित की गई है।
विज्ञापन
Apprentice Recruitment 2022 - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Apprentice Recruitment 2022: हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (HPCL), मुंबई रिफाइनरी ने अपने इंजीनियरिंग के क्षेत्र में ग्रेजुएट अप्रेंटिस प्रोग्राम के लिए योग्य उम्मीदवीरों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। जो भी योग्य और इच्छुक उम्मीदवार इस भर्ती के लिए अपना आवेदन करना चाहते हैं, वह राष्ट्रीय अप्रेंटिस ट्रेनिंग योजना की आधिकारिक वेबसाइट mhrdnats.gov.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। 

विज्ञापन

Apprentice Recruitment 2022: 100 पदों पर होंगी भर्तियां
HPCL मुंबई रिफाइनरी की ओर से जारी की गई भर्ती के माध्यम से कुल 100 पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। उम्मीदवारों को इंजीनियरिंग के विभिन्न निकायों में एक साल की अप्रेंटिस ट्रेनिंग दी जाएगी। इसके लिए उन्हें प्रतिमाह 25 हजार रुपये का स्टाइपेन भी दिया जाएगा। 

Apprentice Recruitment 2022: 28 फरवरी तक कर लें आवेदन
HPCL मुंबई रिफाइनरी की ओर से जारी की गई भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया जारी है। इसके लिए आवेदन की आखिरी तारीख 28 फरवरी, 2022 को निर्धारित की गई है। उम्मीदवार आखिरी समय में आधिकारिक वेबसाइट पर किसी भी समस्या से बचने के लिए जल्द से जल्द अपना आवेदन कर लें। 

Apprentice Recruitment 2022: शैक्षणिक योग्यता और आयु-सीमा
उम्मीदवारों के पास में इंस्ट्रुमेंटेशन इंजीनियरिंग/केमिकल इंजीनियरिंग/इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग/कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग/सिविल इंजीनियरिंग/मैकेनिकल इंजीनियरिंग/इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग की डिग्री होनी चाहिए। आवेदकों की आयु-सीमा 19 फरवरी, 2022 तक न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 25 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए नियमानुसार अधिकतम आयु-सीमा में छूट का प्रावधान किया गया है। 

Apprentice Recruitment 2022: चयन प्रक्रिया
जरूरी योग्यता मानकों पर खड़ा उतरने वाले उम्मीदवारों को साक्षात्कार के लिए आमंत्रित किया जाएगा। साक्षात्कार की प्रक्रिया मार्च, 2022 में आयोजित की जाएगी। इंजीनियरिंग के अंकों और साक्षात्कार में मिले अंकों के आधार पर मेरिट सूची जारी की जाएगी। 
विज्ञापन

Apprentice Recruitment 2022: कैसे करना है आवेदन?
उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट mhrdnats.gov.in पर जाकर सभी दिशा-निर्देशों का पालन कर के अपना आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पूरा होने के बाद उम्मीदवार आगे की जरूरत के लिए आवेदन पत्र का प्रिंट निकलवा कर रख लें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें