फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CBSE Term-II Exam 2022: इस तारीख को होगी सीबीएसई 10वीं हिन्दी की परीक्षा, विद्यार्थी कैसे बढ़ा सकते हैं इस एग्जाम में अंक

Thu, 07 Apr 2022 01:48 PM IST
Pragya Kashyap Media Solution Initiative

सार

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने दसवीं, बारहवीं के टर्म-II परीक्षा की समयसारणी जारी कर दी है। 26 अप्रैल से इन एग्जाम की शुरुआत हो जाएगी।   
 
विज्ञापन
CBSE - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) की हाईस्कूल और इंटरमीडियट की बोर्ड परीक्षाएं 26 अप्रैल से शुरू हो जाएंगी। इन परीक्षाओं का प्रारूप टर्म-I एग्जाम से अलग होगा। टर्म- II के एग्जाम वस्तुनिष्ठ न होकर सबजेक्टिव रूप में सम्पन्न कराए जाएंगे जिसके अंतगर्त छात्र-छात्राओं को विस्तारपूर्वक प्रश्नपत्र में पूछे गए सवालों का जवाब देना होगा। इन परीक्षाओं का समय अब काफी नजदीक आ चुका है। स्टूडेंट्स सीबीएसई की वेबसाइट पर जाकर किसी भी तरह अपडेट से जुड़ी जानकारी प्राप्त करने के विज़िट कर सकते हैं। स्टूडेंट्स के पास अब महज 20 से भी कम दिनों का समय बचा हुआ है। इसके अलावा विद्यार्थी घर बैठे दिल्ली के अनुभवी शिक्षकों से लाइव क्लासेस के माध्यम से अपनी अंतिम दौर की तैयारी को मजबूत बना सकते हैं। इसके लिए छात्रों को तुरंत दिए गए safalta classes-Join Now के लिंक पर जाकर सफलता क्लास ज्वॉइन करना होगा।

जानिए साइंस वर्ग के छात्रों की कब होगी कौन सी परीक्षा  

सीबीएसई द्वारा जारी डेटशीट के अनुसार 26 अप्रैल को चित्रकला का पहला एग्जाम होगा। इसके बाद 27 अप्रैल,2022 को इंग्लिश भाषा और साहित्य की परीक्षा निर्धारित है। गणित का एग्जाम 5 मई हो होना है। वहीं, 10 मई को विज्ञान की परीक्षा कराई जाएगी। सामाजिक विषय का एग्जाम 14 मई, 2022 को होगा। इसके अलावा हिन्दी की परीक्षा 18 मई 2022 को आयोजित की जाएगी। हालांकि इस बीच कई अन्य विषयों की परीक्षाएं भी कराई जाएंगी जिसकी जानकारी के लिए सीबीएसई बोर्ड द्वारा जारीजारी की गई समयसारणी को अवश्य देख लें। 

अधिक अंक लाने के लिए अपना सकते हैं ये टिप्स

1.हिंदी के पेपर में अच्छे अंक लाने के लिए ज्यादा से ज्यादा लिखने की प्रैक्टिस करें। इससे स्पीड के साथ आत्मविश्वास बढ़ेगा

विज्ञापन

2. 20 तारीख का टारगेट रखें और कम से कम 4-5 प्रश्नपत्र हल करें और अपने शिक्षक से जांच करवाएं
3. प्रश्नपत्र में हुई गलतियों को नोट कर उनको सुधारें, इसके लिए आप वो उत्तर दोबारा भी लिख सकते हैं
4. अगर आप हिंदी के पेपर को हल करने के लिए तीन घंटे नहीं निकाल सकते हैं तो अपने प्र्रश्नपत्र को चार भागों में बांटकर हल करें।
5. प्रश्नपत्र को हल करते समय टाइमर लगाएं और समय-सीमा के अंदर या उससे पहले खत्म करने का प्रयास करें। 

अपने बोर्ड एग्जाम की फ्री में करें पक्की तैयारी 

अगर आप 10वीं या 12वीं के बोर्ड एग्जाम में शामिल होने जा रहे हैं तो ऐसे स्टूडेंट्स को अभी सफलता डॉट कॉम द्वारा चलाई जा रही फ्री कोचिंग क्लासेस का लाभ ले सकते हैं।इन निशुल्क कोचिंग क्लासेस से जुडने के किए छात्रों को अभी अपने फोन पर safalta app डाउनलोड कर लेना चाहिए।    

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें