सरकारी नौकरी की तैयारी और तलाश में लगे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। राजस्थान के गृह विभाग ने विभिन्न रिक्त पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। गृह विभाग द्वारा राज्य के विभिन्न जिलों में बटालियन के लिए होम गार्ड आरक्षी (कॉन्स्टेबल), आरक्षी बिगुलर, आरक्षी ड्रममैन और आरक्षी वाहन चालक के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं।
होम गार्ड भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया ऑनलाइन होगी और इसे 24 नवंबर 2021 से शुरू कर दिया जाएगा। जो भी योग्य और इच्छुक उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं वह विभाग की आधिकारिक वेबसाइट
home.rajasthan.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकेंगे।
उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि होम गार्ड भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया ऑनलाइन माध्यम से 24 नवंबर 2021 से शुरू की जाएगी और 15 दिसंबर 2021 तक चलेगी। आखिरी समय में वेबसाइट पर अधिक लोड रहने के कारण आवेदन करने में परेशानी भी आ सकती है। इसलिए सभी इच्छुक उम्मीदवार जल्द से जल्द आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन कर दें।
चयन प्रक्रिया और जरूरी योग्यता
राजस्थान होम गार्ड भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया में लिखित और शारीरिक परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। लिखित परीक्षा का आयोजन फरवरी 2022 में होने की उम्मीद है। इसके बाद शारीरिक परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। परीक्षा के बारे में विभाग द्वारा आधिकारिक सूचना जारी की जाएगी। भर्ती में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास 8वीं पास का सर्टिफिकेट और एलएमवी (हल्के मोटर वाहन)/ एचएमवी (भारी मोटर वाहन) का ड्राइविंग लाइसेंस होना चाहिए।
आयु सीमा और आवेदन शुल्क
राजस्थान होम गार्ड भर्ती के लिए उम्मीदवारों की आयु सीमा 19 से 24 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के आवेदकों को नियमानुसार आयु सीमा में छूट मिलेगी। भर्ती के लिए आवेदन शुल्क की बात करें तो सामान्य वर्ग/क्रीमी लेयर पिछड़ा वर्ग व एमबीसी वर्ग को 500 रुपये और अन्य आरक्षित वर्ग को 400 रुपये आवेदन शुल्क जमा करने होंगे।
राजस्थान होम गार्ड भर्ती की महत्वपूर्ण बातें
1. आवेदन प्रक्रिया शुरू होने की तारीख- 24 नवंबर 2021
2. आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने की तारीख- 15 दिसंबर 2021
3. भर्ती के लिए कुल पद- 135
4. भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन- फरवरी 2022
5. परीक्षा का मोड- ऑफलाइन
राजस्थान होम गार्ड भर्ती के लिए आवेदन कैसे करें?
राजस्थान होम गार्ड भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को खुद से या फिर किसी अन्य माध्याम से आधिकारिक वेबसाइट home.rajasthan.gov.in पर जाकर आवेदन करना होगा। भर्ती के बारे में अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए आधिकारिक नोटिफिकेशन को देख सकते हैं।
राजस्थान होम गार्ड भर्ती के लिए
आधिकारिक नोटिफिकेशन