फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPSSSC 2021: पिछली लेखपाल भर्ती की अपेक्षा इस बार चयन प्रक्रिया में हुआ भारी फेरबदल, आवेदन से पहले अभ्यर्थियों के लिए ये जानकारी है बेहद जरूरी

सार

उत्तर प्रदेश में लेखपाल के 7,882 पदों पर भर्ती के लिए जल्द ही नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता है। इस बार की लेखपाल भर्ती में युवाओं की सुविधा के लिए पहले की तुलना में कई बदलाव किए गए हैं।
विज्ञापन
UPSSSC - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों को इन दिनों बेसब्री से लेखपाल भर्ती का इंतजार है। कुछ महने पहले प्रदेश में इस साल के अंत तक लेखपाल के  7,882 पदों को भरे जाने का ऐलान किया गया था। अभ्यर्थी इस भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी होने का इंतजार कर रहे हैं। राज्य में लेखपाल भर्ती का आयोजन काफी समय के बाद किया जा रहा है, इसलिए इसे लेकर युवा काफी उत्साहित भी हैं। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा आयोजित की जाने वाली इस भर्ती के लिए लिखित परीक्षा नवंबर महीने में ही प्रस्तावित थी लेकिन अब यह उम्मीद जताई जा रही है कि इसका आयोजन जनवरी 2022 तक किया जा सकता है। गौरतलब है कि इस भर्ती में सिर्फ प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (PET) में शामिल होने वाले अभ्यर्थी ही हिस्सा ले सकते हैं। अगर आप भी PET में शामिल हुए हैं और अब लेखपाल भर्ती की तैयारी कर रहे हैं तो बेहतर तैयारी के लिए आप सफलता के FREE UP लेखपाल ग्रामीण विकास E-Book - Download Now की सहायता ले सकते हैं। 

इस बार हुए ये बड़े बदलाव: 

राज्य में लेखपाल के 7,882 पदों पर होने वाली ये भर्ती पिछली भर्तियों से काफी अलग होगी। दरअसल इस बार लेखपाल भर्ती का आयोजन UPSSSC कर रही है और साथ ही इसमें शमिल होने के लिए अभ्यर्थियों का PET में हिस्सा लेना आवश्यक जरूर कर दिया गया है। लेखपाल भर्ती की चयन प्रक्रिया में भी कुछ बदलाव किए गए हैं जिसकी जानकारी आगे दी गई है।

बदल गई है चयन प्रक्रिया :

UPSSSC द्वारा आयोजित किये जाने वाले लेखपाल भर्ती से इस बार इंटरव्यू को हटा दिया गया है। लेखपाल भर्ती के लिए आयोजित होने वाले परीक्षा में पहले इंटरव्यू भी शामिल होता था, लेकिन इस बार की भर्ती प्रक्रिया में इंटरव्यू का आयोजन नहीं किया जाएगा। गौरतलब है कि राज्य में होने वाली पिछली लेखपाल भर्तियों में 100 नंबर की परीक्षा में से 80 नंबर की लिखित परीक्षा होती थी और 20 नंबर का इंटरव्यू आयोजित किया जाता था।

किस पैटर्न पर हो सकती है परीक्षा :

UPSSSC द्वारा आयोजित की जाने वाली लेखपाल भर्ती में अभ्यर्थियों से 100 मार्क्स के 100 प्रश्न पूछे जा सकते हैं। इस परीक्षा में सामान्य हिंदी से 25 मार्क्स के25 प्रश्न, गणित से 25 मार्क्स के 25 प्रश्न, सामान्य ज्ञान से 25 मार्क्स के 25 प्रश्न और ग्राम समाज एवं विकास विषय से 25 मार्क्स के 25 प्रश्न पूछे जा सकते हैं। हालांकि अभ्यर्थियों को इस भर्ती के चयन प्रक्रिया और एग्जाम पैटर्न से जुड़ी ज्यादा जानकारी नोटिफिकेशन जारी होने के बाद ही मिल पाएगी।

यहाँ से करें घर बैठे प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी :

घर बैठे प्रतियोगी परीक्षाओं की बेहतर एवं पक्की तैयारी के लिए आप सफलता के फ्री कोर्स की सहायता ले सकते हैं। सफलता द्वारा इस वक्त SSC GD, UP SI, UP लेखपाल समेत अन्य कई परीक्षाओं की तैयारी के लिए एक्सपर्ट और वर्षो के अनुभव रखने वाले फैकल्टीज के मार्गदर्शन में कोर्स चलाया जा रहा है। आप इन कोर्सेस से सफलता ऐप डाउनलोड करके भी जुड़ सकते हैं और साथ ही फ्री ई-बुक्स, करेंट अफेयर्स और मॉक टेस्ट जैसी अन्य कई सुविधाओं का भी लाभ उठा सकते हैं। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें