इस साल एचसीएल 15 हजार फ्रेशर्स की भर्ती करेगा। कंपनी ये भर्तियां सीधे कैंपस से करेगी। कोरोना वायरस की वजह से जहां कंपनियों की भर्ती प्रक्रिया प्रभावित हुई है, वहीं एचसीएल ने यह फैसला लेकर नौकरी की राह देख रहे युवाओं को अच्छी खबर दी है। आईटी सर्विस कंपनी एचसीएल टेक्नोलॉजीज ने अपनी भर्ती और ऑनबोर्डिंग प्रक्रिया को वर्चुअल बना दिया है। कोविड-19 के इस दौर में कंपनी के सर्विस की अच्छी मांग होने की वजह से एचसीएल ने इतने तादाद में भर्ती प्रक्रिया का फैसला लिया है।