फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका में नौकरी को लेकर भारतीयों की रुचि में आई है कमी, पढ़िए पूरी खबर

Thu, 23 Jul 2020 10:38 AM IST
ललित फुलारा जॉब डेस्क,अमर उजाला
विज्ञापन
जॉब्स - फोटो : Social Media
विज्ञापन

अमेरिका में नौकरी को लेकर भारतीयों की रुचि में कमी आई है। अमेरिका में रोजगार की तलाश को लेकर सर्च में काफी गिरावट आई है। इससे साफ है कि कोरोना वायरस के इस दौर में भारतीय, अमेरिका में नौकरी की संभावनाओं को तलाशने की जगह देश में रहकर ही नौकरी करना चाहते हैं। दरअसल, अमेरिका नौकरी के लिए भारतीयों की पहली पसंद था, लेकिन अब देखा गया है कि अमेरिका में जॉब सर्च को लेकर काफी कमी आई है और भारतीयों की रुचि कम हुई है।

विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-सरकारी नौकरियां: नर्स से लेकर अकाउंट असिस्टेंट, सब- इंस्पेक्टर से लेकर फॉरेस्ट गार्ड तक हो रही हैं बंपर भर्तियां

वैश्विक जॉब पोर्टल इंडीड की एक रिपोर्ट में इस बात की जानकारी दी गई है। रिपोर्ट का कहना है कि जून में अमेरिका में नौकरी की तलाश संबंधित सर्च घटकर 42 फीसदी रह गया है। जबकि जनवरी में यह आंकड़ा 58 फीसदी था। रिपोर्ट का कहना है कि अमेरिका में नौकरी को लेकर भारतीयों की रुचि कम होने की वजह वैश्विक कोरोना महामारी है। गौरतलब है कि इस वक्त दुनियाभर में कोरोना महामारी की वजह से स्थिति बेहद खराब हुई है। विदेशों में रह रहे भारतीय भी अपने-अपने घरों को लौट आए हैं। दुनियाभर में इस खतरनाक बीमारी से संक्रमित मरीजों की संख्या में इजाफा देखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें- सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में नौकरी पाने का मौका, जान लें पूरी चयन प्रक्रिया

यह रिपोर्ट कहती है कि कोरोना वायरस के साथ ही भारतीयों की अमेरिका में नौकरी की रुचि घटने की वजह यहां की आव्रजन नीति का सख्त होना भी है। रिपोर्ट के आंकड़े इंडीड ने नौकरी की तलाश के लिए किए गए सर्च के विश्लेषण से जुटाए हैं। रिपोर्ट का कहना है कि भारतीय प्रौद्योगिकी, प्रशासन और प्रबंधन के क्षेत्र में विदेशों में नौकरी करना पसंद करते हैं। अमेरिका में नौकरी के लिए किए गए 10 में से नौ सर्च प्रौद्योगिकी क्षेत्र से संबंधित नौकरियों कें लिए थे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें