महत्वपूर्ण तिथियां -
- आवेदन पत्र जमा करने की प्रारंभिक तिथि - 14 जून , 2021
- आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि - 29 जून, 2021
- आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि - 5 जुलाई, 2021
आवेदन शुल्क - सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों को 100 रुपये बतौर शुल्क जमा करना होगा। वहीं एससी/बीसी/ईडब्ल्यूएस वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए 25 रुपये का शुल्क निर्धारित किया गया है।
आयु सीमा - 1 जून 2021 को अभ्यर्थी की आयु 18 वर्ष से 21 वर्ष के बीच में होनी चाहिए।
शैक्षणिक योग्यता - किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10+2 पास करने वाले अभ्यर्थी इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदकों का दसवीं कक्षा या उच्च शिक्षा में एक विषय के तौर पर हिन्दीं या संस्कृत पढ़ना अनिवार्य है।
चयन प्रक्रिया - आवेदकों का चयन शारीरिक मापतौर परीक्षा (पीएसटी), शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) और लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। पीएसटी व पीईटी में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को ही लिखित परीक्षा के लिए आमंत्रित किया जाएगा। आवेदकों को 90 मिनट में 100 ऑब्जेक्टिव टाइप प्रश्नों का जवाब देना होगा।
वेतन- चयनित आवेदकों को 21,700 रुपये से लेकर 69,100 रुपये तक का वेतन दिया जा सकता है।