फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana Constable Recruitment 2021: कॉन्स्टेबल के 5,500 पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा हो गई है शुरू, इन अभ्यर्थियों को इस भर्ती में मिलेंगे एक्स्ट्रा 20 मार्क्स

सार

हरियाणा पुलिस में कॉन्स्टेबल के पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 28 अक्टूबर से शुरू हो गई है। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए पुरुष कॉन्स्टेबल के कुल 5500 पदों को भरा जाना है।
विज्ञापन
Haryana Police - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा पुलिस में पुरुष कॉन्स्टेबल के 5500 पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 28 अक्टूबर से शुरू हो गई है। यह परीक्षा 28 अक्टूबर से 31 अक्टूबर के बीच होनी है। इस परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों का एडमिट कार्ड हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) की आधिकारिक वेबसाइट पर 21 अक्टूबर से ही उपलब्ध करा दिया गया है। यह परीक्षा पहले 7 और 8 अगस्त को होनी थी, लेकिन 7 अगस्त को हुई परीक्षा के प्रश्न पत्र लीक होने के बाद इसे रद्द करके पुनः आयोजित करने का ऐलान किया गया था। वहीं, अगर आप प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, तो बेहतर तैयारी के लिए आप सफलता के फ्री ई-बुक्स की यहाँ से Exam Preparation FREE E-book - Subscribe Now मदद ले सकते हैं।

इन अभ्यर्थियों को मिल सकते हैं एक्स्ट्रा 20 मार्क्स :

इस भर्ती के लिए आयोजित होने वाली लिखित परीक्षा 80 अंको की होगी। जबकि अभ्यर्थियों को एक्स्ट्रा 20 अंक उनकी अन्य योग्यताओं के लिए दिया जाएगा। आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक इस भर्ती में अभ्यर्थियों को 10 अंक एडिशनल क्वालिफिकेशन के लिए दिया जाता है। इस श्रेणी में किस आधार पर अंक दिए जाते हैं, इसकी जानकारी आगे दी गई है।

विज्ञापन

शिक्षा (अधिकतम 07 अंक): उच्च शिक्षा वाले अभ्यर्थियों को अतिरिक्त 04 अंक मिलते हैं। यानी जिन अभ्यर्थियों के पास कानून, कंप्यूटर इंजीनियरिंग / विज्ञान, फोरेंसिक मेडिसिन, फोरेंसिक साइंस, पुलिस साइंस और क्रिमिनोलॉजी में स्नातक की डिग्री (जिसमें 10+2 के बाद 04 या उससे अधिक वर्ष लगते हैं) है, उनको अतिरिक्त 4 अंक मिलते हैं। इसके अलावा उपरोक्त किसी भी स्ट्रीम में अभ्यर्थियों के पास अगर पोस्ट ग्रेजुएट की डिग्री होगी तो उन्हें 3 अंक मिलेगा। साथ ही NCC ए, बी या सी स्तर का एनसीसी प्रमाणपत्र रखने वाले अभ्यर्थियों को क्रमशः 01, 02 और 03 अंक मिलेंगे।
इसके अलावा अभ्यर्थियों को 10 अंक मिसलेनियस के आधार पर भी प्रदान किए जाते हैं। इस केटेगरी के अंतर्गत किन अभ्यर्थियों को कितना अंक मिलता है, इसकी पूरी जानकारी आप आधिकारिक अधिसूचना में देख सकते हैं।

कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी :

अगर आप प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, तो पक्की और बेहतर तैयारी के लिए आप सफलता ऐप डाउनलोड करके सफलता के फ्री कोर्स से जुड़ सकते हैं और साथ ही फ्री मॉक-टेस्ट, ई-बुक्स, करेंट अफेयर्स का भी लाभ उठा सकते हैं। सफलता द्वारा इस वक्त SSC GD, यूपी लेखपाल, NDA&NA, UP SI, रेलवे ग्रुप D समेत कई परीक्षाओं की तैयारी के लिए कोर्स चलाया जा रहा है। तो देर किस बात की आज ही डाउनलोड कीजिए सफलता ऐप और अपनी तैयारी को दीजिए और भी मजबूती।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें