फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Year End Jobs: ये हैं जाते हुए साल 2021 की आखिरी सरकारी नौकरियां, जानिए कहां और कैसे करना होगा आवेदन

Fri, 31 Dec 2021 07:33 AM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

Year End Jobs: सरकारी नौकरी की तैयारी के दौरान एक सबसे जरूरी बात है भर्तियों की जानकारी, अगर आपके पास यह जानकारी उपलब्ध है कि कब और कहां भर्तियां निकलीं हैं तो आपकी तैयारी का रास्ता और आसान हो जाता है।
विज्ञापन
1 of 12
Year Ender 2021: साल की आखिरी सरकारी नौकरियां - फोटो : Amar Ujala Graphics
भारत में सरकारी नौकरी कौन ही नहीं करना चाहता। हर रोज देश के कोने-कोने में करोड़ों छात्र घर से बाहर या घर पर ही रहकर विभिन्न परीक्षाओं में सफलता प्राप्त करने के लिए अपना पसीना बहाते रहते हैं। सरकारी नौकरी की परीक्षा में सफलता के लिए उम्मीदवारों को बहुत ही ज्यादा लगन से पढ़ाई करनी पड़ती है। हालांकि,  इसमें सफलता मिलने के बाद छात्रों को देश के प्रतिष्ठित पदों पर बैठकर देश और आम जनता की सेवा करने का मौका भी मिलता है। सरकारी नौकरी की तैयारी के दौरान एक सबसे जरूरी बात है भर्तियों की जानकारी, अगर आपके पास यह जानकारी उपलब्ध है कि कब और कहां भर्तियां निकलीं हैं तो आपकी तैयारी का रास्ता और आसान हो जाता है। अमर उजाला ने पूरे साल इन भर्तियों की जानकारी आप तक पहुंचाई हैं, अब साल 2021 अपने अंतिम दिनों में है तो हम आपको बता रहे हैं इस साल की आखिरी भर्तियों के बारे में जहां आप अपना आवेदन कर सकते हैं..
विज्ञापन

2 of 12
SBI Recruitment 2021 - फोटो : Social Media

Sarkari Naukri: भारतीय स्टेट बैंक में 1226 पदों पर आवेदन के लिए आज है आखिरी तारीख, जल्दी करें

SBI CBO Recruitment 2021 :  भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने सर्किल बेस्ड ऑफिसर (सीबीओ) के 1226 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदन से जुड़ी सभी प्रक्रिया ऑनलाइन ही आयोजित की जाएगी। जो भी उम्मीदवार एसबीआई सीबीओ भर्ती के लिए अपना आवेदन करना चाहते हैं, वह  भारतीय स्टेट बैंक की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) सर्किल बेस्ड ऑफिसर (सीबीओ) भर्ती  के लिए आवेदन की प्रक्रिया बहुत पहले से ही जारी की जा चुकी है आवेदन की आखिरी तारीख आज यानी 29 दिसंबर 2021 तक है।
विज्ञापन

3 of 12
मध्यप्रदेश हाई कोर्ट भर्ती 2021 - फोटो : Social Media

Govt Jobs: मध्यप्रदेश हाई कोर्ट में 1200 से अधिक पदों पर निकलीं हैं भर्तियां

मध्यप्रदेश हाई कोर्ट में स्टेनोग्राफर ग्रेड -2, स्टेनोग्राफर ग्रेड -3 और सहायक ग्रेड -3 के 1200 से अधिक पदों पर भर्तियां निकलीं हैं। जो भी योग्य और इच्छुक उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वह मध्यप्रदेश हाई कोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट mphc.gov.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 30 दिसंबर 2021 को रात 12 बजे तक है। 

4 of 12
ESIC Recruitmrnt 2021 - फोटो : Social Media

सरकारी नौकरी: इंश्योरेंस मेडिकल अधिकारी के लिए 1120 पदों पर निकली हैं भर्तियां

कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) ने इंश्योरेंस मेडिकल ऑफिसर के पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। कुल रिक्त पदों की संख्य 1120 है। इस भर्ती के लिए आवेदन की सभी प्रक्रिया ऑनलाइन ही आयोजित की जाएगी। जो भी योग्य और इच्छुक उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वह ईएसआईसी की आधिकारिक वेबसाइट  esic.nic.in पर जाकर नोटिफिकेशन को देख सकते हैं और इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 31 दिसंबर 2021 तक है।
विज्ञापन

5 of 12
CGPSC Recruitment 2021 - फोटो : Social Media

Govt Jobs 2021:  सीजीपीएससी राज्य सेवा परीक्षा 2021

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (सीजीपीएससी) में कुल 171 पदों पर भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन की प्रक्रिया जारी है। इस भर्ती के तहत आयोग द्वारा उप जिलाध्यक्ष, उप पुलिस अधीक्षक, नायब तहसीलदार, जिला जेल अधीक्षक, श्रम अधिकारी एवं अन्य पदों पर भर्ती की जाएगी। जो भी इच्छुक उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वह सीजीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट psc.cg.gov.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की आखिरी तारीख 30 दिसंबर 2021 तक है।
विज्ञापन

6 of 12
IAF AFCAT 2021 - फोटो : Social Media

Sarkari Naukri 2021: भारतीय वायुसेना में 317 पदों पर हो रही है भर्तियां

एयर फोर्स कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (एफकैट) परीक्षा के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया जारी है। इसके तहत कुल 317 पदों पर भर्ती की जाएगी। जो भी योग्य और इच्छुक उम्मीदवार एफकैट परीक्षा में भाग लेना चाहते हैं, वह आधिकारिक वेबसाइट afcat.cdac.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 30 दिसंबर 2021 तक है। 
विज्ञापन

7 of 12
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया भर्ती 2021 - फोटो : Central Bank

सरकारी नौकरी 2021: सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में निकलीं हैं भर्तियां, 31 तक करें आवेदन

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया (सीबीआई) में कुल 115 रिक्त पदों पर भर्तियां निकलीं हैं। इस भर्ती के माध्यम से विशेष अधिकारी के रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। जो बी योग्य और इच्छुक उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वह सीबीआई की आधिकारिक वेबसाइट  Centralbankofindia.co.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की आखिरी तारीख 30 दिसंबर 2021 तक है।

8 of 12
UPSC Recruitment 2021 - फोटो : Social Media

UPSC Recruitment 2021: यूपीएससी में सब डिविजनल इंजीनियर के रिक्त पदों पर निकलीं हैं भर्तियां

संघ लोक सेवा आयोग ने सब डिविजनल इंजीनियर के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 30 दिसंबर 2021 तक है। इस भर्ती के लिए सभी प्रक्रिया ऑनलाइन ही आयोजित की जाएगी।  जो भी उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वह आधिकारिक वेबसाइट www.upsconline.nic.in पर जाकर नोटिफिकेशन को देख सकते हैं और इसके लिए आवेदन भी कर सकते हैं।

9 of 12
सरकारी नौकरियां - फोटो : Amar Ujala Graphics

Sarkari Job: कृषक भारती सहकारी लिमिटेड में विभिन्न पदों पर भर्ती

कृषक भारती सहकारी लिमिटेड (कृभको) में विभिन्न पदों पर भर्तियों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इश भर्ती के माध्यम से जूनियरपरेटर, ट्रेनी समेत अन्. पदों पर भर्ती की जाएगी। जो भी इच्छुक उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वह आधिकारिक वेबसाइट kribhco.net पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की आखिरी तारीख 31 दिसंबर 2021 तक है।

10 of 12
बीएसएफ भर्ती 2021 - फोटो : सोशल मीडिया

Government Job 2021: बीएसएफ के एयर विंग में निकलीं हैं भर्तियां

सीमा सुरक्षा बल में ग्रुप एस ग्रुप बी और ग्रुप सी के लिए विभिन्न पदों भर्तियां निकलीं हैं। इस भर्ती के माध्यम से कैप्टन / पायलट (DIG), कमांडेंट (पायलट), डिप्टी चीफ इंजीनियर, सीनियर एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियर, जूनियर एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियर, इक्विपमेंट ऑफिसर, इंस्पेक्टर और गनर आदि के रिक्त पदों पर नियुक्ति की जाएगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार अध्क जानकारी के लिए सीमा सुरक्षा बल की आधिकारिक वेबसाइट bsf.gov.in पर जा सकते हैं। आवेदन की आखिरी तारीख 31 दिसंबर 2021 तक है। 

11 of 12
सरकारी नौकरी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

सरकारी नौकरी: NIPER रायबरेली में शिक्षक और गैर शिक्षक पदों पर भर्ती, 31 तक करें आवेदन

NIPER रायबरेली में शिक्षक और गैर शिक्षक पदों पर भर्तियां निकलीं हैं। इस भर्ती में कुल पदों की संख्या 10 दस हैं। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वह niperraebareli.edu.in पर जाकर जानकारी ले सकते हैं और अपना आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 31 दिसंबर 2021 तक है। 
विज्ञापन

12 of 12
पोस्ट ऑफिस भर्ती 2021 - फोटो : pixabay

सरकारी नौकरी 2021: बिहार में डाक विभाग में 60 पदों पर हो रही है भर्तियां

बिहार राज्य में डाक विभाग में 60 पदों पर भर्तियां निकलीं हैं। यह भर्ती खेत कोटा के तहत निकलीं हैं। इस भर्ती के तहत मुख्य पोस्टमास्टर सामान्य कार्यालय के पदों पर भर्ती होगी। इस भर्त भर्ती के लिए आवेदन ऑनलाइन आयोजित किए जाएंगे। जो भी इच्छुक उम्मीदवार डाक विभाग के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वह 31 दिसंबर 2021 तक अपना आवेदन कर लें। आवेदन प्रक्रिया ऑफलाइन आयोजित होगी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें