गुजरात पुलिस एसआई भर्ती की महत्वपूर्ण तिथियां
- ऑनलाइन आवेदन शुरू: 9 जनवरी 2026
- आवेदन की अंतिम तिथि: 29 जनवरी 2026
निर्धारित तिथि के बाद किसी भी आवेदन को स्वीकार नहीं किया जाएगा।
Gujarat Police SI Vacancy Details: पदों का विवरण
इस भर्ती अभियान के तहत गुजरात पुलिस में क्लास-3 के 950 पद भरे जाएंगे। इनमें शामिल हैं:
- सब इंस्पेक्टर (वायरलेस)
- टेक्निकल ऑपरेटर (वायरलेस सेक्शन)
- सब इंस्पेक्टर (मोटर ट्रांसपोर्ट)
- हेड कांस्टेबल ड्राइवर मैकेनिक ग्रेड-1
सबसे अधिक रिक्तियां वायरलेस सेक्शन में टेक्निकल ऑपरेटर पद के लिए हैं। प्रत्येक पद की श्रेणीवार संख्या आधिकारिक नोटिफिकेशन में दी गई है।
चयन प्रक्रिया
गुजरात पुलिस एसआई टेक्निकल ऑपरेटर भर्ती 2026 की चयन प्रक्रिया में शामिल हैं:
- लिखित परीक्षा
- कुछ पदों के लिए खेल कोटा (स्पोर्ट्स वेटेज), नियमों के अनुसार
- दस्तावेज सत्यापन
- मेडिकल परीक्षण
अंतिम चयन सभी चरणों में प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा।
Gujarat Police SI Recruitment 2026: आवेदन कैसे करें?
उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं:
- ओजेएएस गुजरात की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- रजिस्ट्रेशन कर लॉग इन करें।
- व्यक्तिगत और शैक्षणिक विवरण भरें।
- आवश्यक दस्तावेज निर्धारित फॉर्मेट में अपलोड करें।
- आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- फॉर्म सबमिट कर उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।