17 प्रमुख परीक्षाओं की संभावित तारीखें घोषित
इस कैलेंडर में प्रशासनिक, तकनीकी, नर्सिंग, शिक्षा और पुलिस विभाग से जुड़ी कुल 17 प्रमुख परीक्षाओं की संभावित तारीखें शामिल हैं। एमपीपीएससी ने स्पष्ट किया है कि यह परीक्षा कैलेंडर टेंटेटिव (संभावित) है। प्रशासनिक कारणों से कुछ परीक्षाओं की तिथियों में बदलाव किया जा सकता है। इसके अलावा राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2025 का आयोजन माननीय उच्च न्यायालय के निर्देशों के बाद ही किया जाएगा।
अभ्यर्थी ध्यान दें!
मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित की जाने वाले भर्तियों और परीक्षाओं की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे:
- परीक्षा कैलेंडर के अनुसार अपनी रणनीति और टाइम-टेबल तैयार करें।
- किसी भी बदलाव या आधिकारिक सूचना के लिए आयोग की वेबसाइट पर नियमित नजर रखें।
- नोटिफिकेशन जारी होने पर आवेदन प्रक्रिया समय पर पूरी करें।