GSECL Recruitment 2023: गुजरात स्टेट इलेक्ट्रिसिटी कॉर्पोरेशन लिमिटेड ( GSECL) ने विद्युत सहायक के पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इस भर्ती अभियान के माध्यम से जूनियर असिस्टेंट और जूनियर इंजीनियर के पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट gsecl.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
बता दें कि इन पदों पर आवेदन करने के लिए पंजीकरण लिंक 03 जनवरी को सक्रिय किया गया था। आवेदन करने की अंतिम तिथि 23 जनवरी, 2023 है। अगर आप इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो सबसे पहले गुजरात स्टेट इलेक्ट्रिसिटी कॉर्पोरेशन लिमिटेड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर भर्ती से जुड़ा नोटिफिकेशन जरूर पढ़ें।
यह है चयन प्रक्रिया
विद्युत सहायक भर्ती 2023 के लिए उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन परीक्षा में उनके प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा। सामान्य ज्ञान, अंग्रेजी भाषा, गणित और सामान्य विज्ञान, विश्लेषणात्मक और तार्किक तर्क, कंप्यूटर ज्ञान और गुजराती भाषा पर 100 प्रश्न होंगे। प्रत्येक प्रश्न एक अंक का होगा। यदि उम्मीदवार का उत्तर गलत होता है तो नेगेटिव मार्किंग के अनुसार 0.25 अंक काट लिए जाएंगे।
यह है शैक्षिक योग्यता
कनिष्ठ सहायक पद (Junior Assistant Post) के लिए बीए, बीकॉम, बी.एससी., बी.सी.ए. और बी.बी.ए. अंतिम वर्ष में न्यूनतम 55% के साथ यूजीसी द्वारा अनुमोदित मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से हो। कंप्यूटर संचालन का ज्ञान और अंग्रेजी और गुजराती भाषा पर अच्छी पकड़ हो।
कनिष्ठ अभियंता पद (Junior Engineer Post) के लिए किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से बी.ई./बी.टेक (पर्यावरण) बिना एटीकेटी के 7वें और 8वें सेमेस्टर में न्यूनतम 55% के साथ यूजीसी/एआईसीटीई द्वारा अनुमोदित। कंप्यूटर संचालन का ज्ञान और अंग्रेजी और गुजराती भाषा पर अच्छी पकड़ हो।
इतना होगा आवेदन शुल्क
सामान्य एसईबीसी और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 500 रुपये का भुगतान करना होगा। एसटी, एससी और पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों को फॉर्म भरने के लिए आवेदन शुल्क के रूप में 250 रुपये का भुगतान करना होगा। इसे ऑनलाइन मोड में जमा करना होगा।