GPSE AE Recruitment 2024: गुजरात लोक सेवा आयोग द्वारा सहायक इंजीनियर, क्लास-2, गांधीनगर नगर निगम क्लास-2 की भर्ती की अधिसूचना जारी कर दी गई है। इच्छुक उम्मीदवार 31 अगस्त तक इसके लिए आॅनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
गुजरात लोक सेवा आयोग की सहायक अभियंता, वर्ग-2 के लिए विस्तृत सूचना आधिकारिक वेबसाइट पर है। आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार सहायक अभियंता, वर्ग-2 के पदों के लिए आॅनलाइन आवेदन प्रक्रिया जारी कर दी गई है। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 31 अगस्त है।
आवश्यक मानदंड
आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास भारत में केंद्रीय या राज्य अधिनियम द्वारा उसके तहत स्थापित या निगमित किसी भी विश्वविद्यालय या अनुदान आयोग अधिनियम, 1956 की धारा 3 के तहत मान्यता प्राप्त या डीम्ड विश्वविद्यालय घोषित किसी शैक्षणिक संस्थान से सिविल इंजीनियरिंग में डिग्री होना चाहिए। साथ ही निर्धारित कंप्यूटर एप्लीकेशन का बुनियादी ज्ञान के साथ गुजराती और हिंदी भाषा का ज्ञान आवश्यक है।
आयु
उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए। वहीं अधिकतम आयु 35 वर्ष होनी चाहिए।
वेतनमान
सहायक अभियंता के पदों के लिए अंतिम रूप से चयनित उम्मीदवारों को जीएमसी सेवा में 44,900 से 1,42,400 रुपये का वेतनमान देय होगा।
जीपीएससी सहायक अभियंता 2024 के लिए ऐसे करें आवेदन
इच्छुक और योग्य उम्मीदवारों आधिकारकि वेबसाइट इस तरह आॅनलाइन आवेदन कर सकते हैं। निम्न चरणों का पालन करें।
चरण 1ः आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
चरण 2ः होमपेज पर जीपीएससी भर्ती लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3ः आवश्यक विवरण जमा करें।
चरण 4ः अपना पंजीकरण कर आवेदन जमा करें।
चरण 5ः आवश्यक दस्तावेज जमा करें।
चरण 6ः भविष्य के संदर्भ के लिए इसका प्रिंटआउट अपने पास सुरक्षित रखें।