गुजरात सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा की उत्तर कुंजी से जो उम्मीदवार संतुष्ट नहीं हैं, वे 15 जनवरी, 2024 तक अपने वैध दस्तावेज प्रमाण के साथ उत्तर कुंजी को चुनौती दे सकते हैं। उत्तर कुंजी को चुनौती देने के लिए उम्मीदवारों को आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
गुजरात सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 07 जनवरी 2024 को आयोजित की गई थी। गुजरात लोक सेवा आयोग की तरफ से यह भर्ती अभियान कुल 293 पदों को भरने के लिए चलाया जा रहा है। उम्मीदवारों का चयन प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और व्यक्तिगत साक्षात्कार में उनके प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा।