फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

GPSC Civil Service Result : गुजरात लोक सेवा आयोग ने जारी किए सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा के परिणाम, ऐसे चेक करें

Thu, 27 Jan 2022 04:19 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

GPSC Civil Service Result :गुजरात लोक सेवा आयोग ने परीक्षा परिणाम के साथ ही वर्ग अनुसार कटऑफ सूची भी जारी की है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर अपनी जरूरी जानकारी को दर्ज कर के अपना निजी स्कोरकार्ड भी चेक कर सकते हैं। 
विज्ञापन
GPSC Civil Service Result - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

GPSC Civil Service Result : गुजरात लोक सेवा आयोग ने गुजरात प्रशासनिक सेवा, वर्ग -1, गुजरात सिविल सेवा, वर्ग -1 और 2 और गुजरात राज्य नगर मुख्य अधिकारी सेवा, वर्ग -2 के पदों पर भर्ती के लिए आयोजित की गई प्रारंभिक परीक्षा के परिणाम जारी कर दिए हैं। यह परिणाम अब आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वह गुजरात लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट gpsc.gujarat.gov.in पर जाकर अपने परिणाम को चेक कर सकते हैं। 
विज्ञापन


GPSC Civil Service Result : 26 दिसंबर को हुई थी परीक्षा
गुजरात लोक सेवा आयोग ने विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए लिखिल परीक्षा का आयोजन 26 दिसंबर, 2021 को किया था। इस परीक्षा के माध्यम से आयोग ने कुल  5315 उम्मीदवारों को सफल घोषित किया है। अब सफल उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा के लिए आवेदन करना होगा। आयोग जल्द ही इसके लिए सूचना जारी करेगा। 

GPSC Civil Service Result : कैसे चेक करें अपना परिणाम?

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से दिशा-निर्देशों का पालन कर के अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।

1. सबसे पहले उम्मीदवार गुजरात लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट gpsc.gujarat.gov.in पर जाएं।

2. अब होम पेज पर दिखाई दे रहे Result के टैब पर क्लिक करें। 

3. अब यहां दिखाई दे रहे प्रारंभिक परीक्षा परिणाम से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।

4. अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।

5. अब परीक्षा के परिणाम आपके सामने की स्क्रीन पर एक पीडीएफ के रूप में प्रदर्शित हो जाएंगे।

6. इसे चेक कर के डाउनलोड कर लें और आगे की जरुरत के लिए इसका प्रिंट भी निकलवा लें।

गुजरात लोक सेवा आयोग ने परीक्षा परिणाम के साथ ही वर्ग अनुसार कटऑफ सूची भी जारी की है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर अपनी जरूरी जानकारी को दर्ज कर के अपना निजी स्कोरकार्ड भी चेक कर सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें