फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Govt Jobs: इस हफ्ते 10000 से अधिक पदों पर चल रही है भर्ती, इन सात विभागों में सरकारी नौकरी पाने का मौका

Sun, 29 Sep 2024 05:16 PM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

Govt Jobs: सरकारी नौकरी की ख्वाहिश रखने वाले युवाओं के लिए सरकारी नौकरी पाने का शानदार मौका है। दरअसल, सरकार ने इस हफ्ते अलग-अलग विभागों में हजारों वैकेंसी निकली है। यदि आप भी सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहें हैं तो यहां आप जान सकते हैं कि इस सप्ताह कौन सी बड़ी भर्तियां चल रही है।
विज्ञापन
1 of 8
बंपर भर्ती, सरकारी नौकरी - फोटो : Amar Ujala Graphics
Govt Jobs: सरकारी नौकरी की ख्वाहिश रखने वाले युवाओं के लिए सरकारी नौकरी पाने का शानदार मौका है। दरअसल, सरकार ने इस हफ्ते अलग-अलग विभागों में हजारों वैकेंसी निकली है। यदि आप भी सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहें हैं तो यहां आप जान सकते हैं कि इस सप्ताह कौन सी बड़ी भर्तियां चल रही है।
विज्ञापन

2 of 8
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : iStock
1. HSSC Constable Recruitment: एचएसएससी कांस्टेबल के पदों पर भर्ती

हरियाणा कर्चमारी चयन आयोग ने हरियाणा पुलिस में कांस्टेबल जीडी और कांस्टेबल इंडिया रिजर्व बटालियन और कांस्टेबल माउंटेंड के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है, जो उम्मीदवार पिछली समय सीमा के दौरान पंजीकरण नहीं कर पाए थे, उनके पास अब आवेदन करने के लिए 1 अक्तूबर शाम 5 बजे तक का समय है। 

इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट hssc.gov.in. पर जाकर आवेदन पत्र भरकर जमा कर सकते हैं। इस भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 5666 पदों को भरना है। 
 
आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की आयु 1 सितंबर, 2024 को 18 वर्ष से कम तथा 25 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। 

हरियाणा के मूल निवासी आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में राज्य सरकार के नियमों के अनुसार छूट दी जाएगी। ईडब्ल्यूएस/एससी/पिछड़ा वर्ग के लिए अधिकतम आयु सीमा में पांच वर्ष की छूट लागू है।
विज्ञापन

3 of 8
आईटीआई में अप्रेंटिसशिप लिए भर्ती - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक
2. RRCAT Apprenticeship 2024: आईटीआई में अप्रेंटिसशिप लिए भर्ती

आईटीआई पास युवाओं के लिए अपरेंटिसशिप के पदों पर भर्ती निकाली गई है। यह भर्ती राजा रमन्ना सेंटर फॉर एडवांस टेक्नोलॉजी (RRCAT) ओर से निकाली गई है। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया फिलहाल चल रही है, लेकिन बहुत जल्द समाप्त होने वाली है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक अपरेंटिसशिप पोर्टल apprenticeshipindia.gov.in. पर जाकर इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं।

इस भर्ती के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 सितंबर, 2024 है। विभिन्न ट्रेड अपरेटिंस के कुल 120 पदों पर भर्ती की जानी है। इस भर्ती में आवेदन के लिए अभ्यर्थी का संबंधित ट्रेड में आईटीआई उत्तीर्ण होना आवश्यक है।

इसके साथ ही उम्मीदवारों की आयु 18 वर्ष से 24 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आयु की गणना 6 सितंबर 2024 को ध्यान में रखकर की जाएगी। चयनित होने वाले उम्मीदवारों को 11,600 रुपये प्रतिमाह स्टाइपेंड प्रदान किया जाएगा। 

4 of 8
Indian Navy SSC Officer 2025 - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक
3. Indian Navy SSC Officer 2025: इंडियन नेवी एसएससी ऑफिसर के पदों पर भर्ती

भारतीय नौसेना ने विभिन्न प्रविष्टियों के लिए शॉर्ट सर्विस कमीशन (SSC) अधिकारियों के लिए अधिसूचना जारी की है। इंडियन नेवी एसएससी ऑफिसर के लिए आवेदन करने की आज अंतिम तिथि है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट joinindiannavy.gov.in पर जाकर आज ही आवेदन विंडो बंद होने से पहले आवेदन करें। इस भर्ती अभियान के जरिए 250 एसएससी अधिकारी के पद भरे जाने हैं। 
विज्ञापन

5 of 8
ITBP - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक
4. ITBP HC and Constable Animal Transport  2024: आईटीबीपी में भर्ती

भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल में आईटीबीपी हेड कांस्टेबल ड्रेसर पशु चिकित्सा और कांस्टेबल पशु परिवहन और केनेलमैन भर्ती के पदों पर भर्ती की जानी है। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने की आज अंतिम तिथि है। उम्मीदवार जो आईबीपी में नौकरी पाना चाहते हैं, वे इन पदों के लिए आधिकारिक वेबसाइट (recruitment.itbpolice.nic.in) पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

हेड कांस्टेबल ड्रेसर वेटनरी के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार 12वीं पास हो। साथ ही पशु चिकित्सा या पशुधन प्रबंधन विषय से संबंधित न्यूनतम एक वर्ष की अवधि का नियमित पैरा वेटनरी कोर्स या डिप्लोमा या प्रमाण पत्र होना चाहिए। कांस्टेबल पद के लिए किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना चाहिए।
विज्ञापन

6 of 8
Konkan Railway Registration 2024 - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक
5. Konkan Railway Registration 2024: रेलवे में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। दरअसल कोंकाण रेलवे ने तकनीशियन, लोको पायलट समेत कई पदों पर भर्ती निकाली है।
अधिसूचना के अनुसार विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन 16 सितंबर से चालू है। पात्र उम्मीदवार इसके लिए आधिकारिक वेबसाइट (konkanrailway.com) पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

इस भर्ती में शामिल होने के लिए मैट्रिक से लेकर स्नातक/ इंजीनियरिंग डिग्री- डिप्लोमा शैक्षणिक योग्यता होना चाहिए। पत्र भरने की अंतिम तिथि 6 अक्तूबर, 2024 है। कोंकण रेलवे भर्ती 2024 में सभी पदों को मिलाकर कुल 190 रिक्तियां इस भर्ती अभियान के जरिए भरी जाएंगी। 

कोंकण रेलवे भर्ती 2024 पात्रता मानदंड सभी पदों के लिए अलग-अलग हैं, जैसा कि उम्मीदवार समझ सकते हैं कि एक वरिष्ठ अनुभाग इंजीनियर को इंजीनियरिंग में डिग्री की आवश्यकता होती है, जबकि तकनीशियन और सहायक लोको पायलट जैसे पदों के लिए डिप्लोमा या आईटीआई प्रमाणीकरण की आवश्यकता हो सकती है।

 सभी पदों के लिए आयु सीमा भी अलग-अलग है और सरकारी मानदंडों के अनुसार आरक्षित श्रेणियों के लिए छूट हो सकती है। इसलिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे कोंकण रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर एक बार पात्रता मानदंड और सीमा की जांच कर लें।
विज्ञापन

7 of 8
RRB Technician Recruitment - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
6. RRB Technician Recruitment: रेलवे में तकनीशियन पदों पर भर्ती

रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने घोषणा की है कि तकनीशियन रिक्तियों के लिए आवेदन विंडो 2 अक्तूबर को फिर से खुलेगी और 16 अक्तूबर, 2024 को बंद हो जाएगी। इस विंडो के दौरान नए उम्मीदवारों को परीक्षा के लिए आवेदन करने की अनुमति दी जाएगी और मौजूदा उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र में कुछ बदलाव कर सकेंगे। इस भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 14298 पदों को भरना है। 

उम्मीदवारों को 17 से 21 अक्तूबर तक अपने आवेदन पत्र में संशोधन करने के लिए 250 रुपये प्रति संशोधन का भुगतान करना होगा। नए उम्मीदवार रोजगार अधिसूचना में निर्धारित शर्तों के अनुसार अपने फॉर्म में संशोधन कर सकते हैं।
विज्ञापन

8 of 8
AVNL Recruitment 2024 - फोटो : freepik
7. AVNL MPF Recruitment 2024:  आर्मर्ड व्हीकल्स निगम लिमिटेड में विभिन्न डोमेन में भर्ती

आर्मर्ड व्हीकल्स निगम लिमिटेड (AVNL) विभिन्न डोमेन में जूनियर मैनेजर, डिप्लोमा तकनीशियन, सहायक और जूनियर तकनीशियन पदों पर आवेदन स्वीकार कर रहा है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट (avnl.co.in) पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा या साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा। आवेदन करने की अंतिम तिथि 11 अक्तूबर, 2024 है।

इन सभी पदों के लिए आवेदन करन वाले उम्मीदवारों के पास पद से संबंधित विषय में डिप्लोमा या डिग्री होनी चाहिए। 

निर्धारित पद के लिए आवेदन करन वाले उम्मीदवारों का आयु सीमा 28 वर्ष होनी चाहिए। आयु में छूट चाहने वाले उम्मीदवारों को सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी प्रासंगिक प्रमाण पत्र संलग्न करना होगा। इसके अलावा, किसी भी श्रेणी के लिए अधिकतम आयु सीमा 55 वर्ष से अधिक नहीं होगी।

इन पदों के लिए चुने गए आवेदक को प्रति माह 34277 रुपये से 47610 रुपये के बीच पारिश्रमिक मिलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें