संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने भारतीय वन सेवा के अधिकारी वर्ग के पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की है। विज्ञापित पदों की कुल संख्या 110 है।
इन पदों को भरने की शैक्षिक योग्यता के अंतर्गत उम्मीदवारों को संबंधित विषय में स्नातक होना अनिवार्य है। पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम 32 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु की गणना 01 अगस्त, 2015 से की जाएगी।
आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में नियमानुसार छूट प्रदान की जाएगी। आवेदन शुल्क के तौर पर सामान्य और अन्य पिछड़ा वर्ग के आवेदकों को 100 रुपये भारतीय स्टेट बैंक की किसी भी शाखा में नकद या ऑनलाइन माध्यम से जमा करना होगा। महिलाओं समेत आरक्षित वर्ग के आवेदकों को आवेदन शुल्क से मुक्त रखा गया है।