सरकारी अस्पताल में नौकरी करने की इच्छा रखने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर है। गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (जीएमसीएच) चंडीगढ़ में ग्रुप सी के तहत नर्स के पदों पर भर्ती जारी की गई है। भर्ती की प्रक्रिया ऑनलाइन माध्यम से आधिकारिक वेबसाइट पर की जाएगी। जो भी योग्य और इच्छुक उम्मीदवार जीएमसीएच चंडीगढ़ नर्स भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वह आधिकारिक वेबसाइट gmch.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया
गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (जीएमसीएच) चंडीगढ़ नर्स भर्ती के लिए उम्मीदवारों के चयन के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों को इस भर्ती के माध्यम से कुल 162 रिक्त पदों पर नियुक्ति दी जाएगी। उम्मीदवार बात का ध्यान रखें कि इस भर्ती के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 27 दिसंबर 2021 है। आखिरी समय में वेबसाइट पर अधिक लोड होने के कारण आवेदन करने में समस्या भी हो सकती है। इसलिए उम्मीदवार जल्द से जल्द अपना आवेदन कर दें।
भर्ती के लिए जरूरी योग्यता और आयु सीमा
आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार जीएमसीएच चंडीगढ़ नर्स भर्ती के लिए आवेदन करने वाले आवेदकों के पास जनरल नर्सिंग एंड मिडवाइफरी (जीएनएम) का डिप्लोमा होना चाहिए। वहीं उन्हें राज्य की नर्सिंग परिषद द्वारा पंजीकृत भी होना होगा। भर्ती के लिए आयु सीमा की बात करें तो यह 18 वर्ष से 37 वर्ष के बीच रखी गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार आयु सीमा में छूट मिलेगी। चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति संविदा (अस्थाई) रूप में होगी।
कैसे करें आवेदन?
उम्मीदवार नीचे दिए गए कुछ आसान से दिशा-निर्देशों का पालन कर के इस भर्ती के लिए अपना आवेदन कर सकते हैं।
1. उम्मीदवार सबसे पहले जीएमसीएच चंडीगढ़ की आधिकारिक वेबसाइट
gmch.gov.in पर जाएं।
2. होम पेज पर कैटेगरी सेक्शन में वैकेंसी (भर्ती) पर क्लिक करें।
3. अब आपके सामने सभी भर्तियों के लिंक आ जाएंगे। इसमें से आप नर्स की भर्ती के लिंक पर क्लिक करें।
4. अब मांगी जा रही सभी जानकारियों के साथ आवेदन पत्र को भरें और सबमिट करें।
5. आगे की जरूरत के लिए आवेदन पत्र को डाउनलोड कर लें और इसका प्रिंट भी निकलवा लें।
इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क भी जमा करना होगा। एससी वर्ग के लिए 500 रूपये आवेदन शुल्क रखे गए हैं। सामान्य, अन्य पिछड़ा वर्ग और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 1000 रुपये आवेदन शुल्क रखा गया है। वहीं भूतपूर्व सैनिक और दिव्यांग वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन नि:शुल्क है।
आधिकारिक नोटिफिकेशन के लिए
यहां क्लिक करें।