फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Garhwal Rifles Recruitment: गढ़वाल राइफल्स ने स्टेनोग्राफर और क्लर्क सहित कई पदों पर निकाली भर्ती, 10वीं पास करें आवेदन

Sat, 09 Apr 2022 06:16 PM IST
न्यूज डेस्क जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

गढ़वाल राइफल्स के रिक्त पदों लोहार, कुक, बूटमेकर, धोबी, नाई, स्वीपर और रेंज चौकीदार इन सभी पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को कक्षा 10वीं पास होना जरूरी हैं। वहीं स्टेनोग्राफर ग्रेड-2 और क्लर्क के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मदीवार को 12वीं पास होना जरूरी है
विज्ञापन
Garhwal Rifles Recruitment - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Garhwal Rifles Recruitment: भारतीय सेना के कमांडेंट, गढ़वाल राइफल्स रेजिमेंटल सेंटर लैंसडाउन (उत्तराखंड) ने रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। गढ़वाल राइफल्स इस भर्ती अभियान के तहत स्टेनोग्राफर ग्रेड-2, क्लर्क, लोहार, कुक, बूटमेकर, धोबी, नाई, स्वीपर और रेंज चौकीदार के रिक्त पदों को भरने जा रहा हैं। अधिकारिक अधिसूचना के अनुसार पात्रता रखने वाले इच्छुक उम्मीदवार ऑफलाइन माध्यम से दिए गए पते पर डाक द्वारा आवेदन जमा कर सकते हैं। 

विज्ञापन

Garhwal Rifles Recruitment: शैक्षणिक योग्यता व आयु सीमा
गढ़वाल राइफल्स के रिक्त पदों लोहार, कुक, बूटमेकर, धोबी, नाई, स्वीपर और रेंज चौकीदार इन सभी पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को कक्षा 10वीं पास होना जरूरी हैं। वहीं स्टेनोग्राफर ग्रेड-2 और क्लर्क के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मदीवार को 12वीं पास होना जरूरी है साथ ही कंम्प्यूर और टाईपिंग संबंधित अन्य पात्रता होना भी जरूरी हैं। उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम 25 वर्ष निर्धारित की गई हैं। उम्मदवारों को श्रेणी अनुसार आयु सीमा में छूट दी गई हैं। आवेदन करने वाले उम्मीदवार पात्रता और आयु सीमा से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जारी अधिसूचना देख सकते हैं। 

Garhwal Rifles Recruitment: चयन प्रक्रिया और भर्ती विवरण

पदों के लिए आवेदन करने वाले उममीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा।

भर्ती विवरण
 
  • कुक - 3
  • क्लर्क - 2
  • नाई - 2
  • स्वीपर - 2
  • लोहार - 1
  • बूटमेकर - 1
  • धोबी - 1
  • रेंज चौकीदार - 1
  • स्टेनोग्राफर ग्रेड-2 - 1

Garhwal Rifles Recruitment: इतना मिलेगा वेतन
  • स्टेनोग्राफर- रु. 25900 से रु. 81100 प्रति माह
  • क्लर्क, कुक और बूटमेकर- रु. 19900 से रु. 63200 प्रति माह
  • लोहार, नाई, स्वीपर, रंग चौकीदार - रु. 18000 से रु. 56900 प्रति माह
विज्ञापन

Garhwal Rifles Recruitment: ऐसे करें आवेदन
  • इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से आवेदन पत्र डाउनलोड कर प्रिंटआउट निकाल लें।
  • अब आवेदन पत्र में पूछी गई सभी जानकारी दर्ज करें।
  • अब इस आवेदन पत्र को दिए गए पते पर डाक द्वारा भेज सकते हैं
पता- कमांडेंट द गढ़वाल राइफल्स रेजिमेंटल सेंटर लैंसडाउन, जिला- पौड़ी गढ़वाल उत्तराखंड, पिन -24615
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें