फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

FSSAI Admit Card 2021: एफएसएसएआई ने जारी किए फूड एनालिस्ट के प्रवेश-पत्र, पौने दो लाख उम्मीदवार देंगे परीक्षा

Wed, 29 Dec 2021 05:13 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

FSSAI Admit Card 2021: भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण, FSSAI एडमिट कार्ड 2021, सातवें खाद्य विश्लेषक और चौथे कनिष्ठ खाद्य विश्लेषक पदों के लिए जारी किया गया है।
विज्ञापन
एफएसएसएआई ने जारी किए फूड एनालिस्ट के प्रवेश-पत्र - फोटो : FSSAI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण, FSSAI ने सातवें खाद्य विश्लेषक (फूड एनालिस्ट) और चौथे जूनियर खाद्य विश्लेषक (जूनियर फूड एनालिस्ट) भर्ती परीक्षा के तहत 233 पदों के लिए एडमिट कार्ड 2021 के लिए जारी कर दिए गए हैं। इन भर्ती परीक्षाओं में पौने दो लाख युवा उम्मीदवार शामिल होने वाले हैं। 

विज्ञापन

सीबीटी यानी कंप्यूटर आधारित लिखित परीक्षा 17 जनवरी से 20 जनवरी, 2022 तक आयोजित होने वाली है। जिन उम्मीदवारों ने भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण के भर्ती अभियान के तहत आवेदन किया था, वे अब एफएसएसएआई की आधिकारिक वेबसाइट fssai.gov.in से अपने प्रवेश-पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

FSSAI दो शिफ्ट में होगी खाद्य विश्लेषक भर्ती परीक्षा

भर्ती अभियान का उद्देश्य तकनीकी अधिकारी और अन्य पदों के लिए 233 रिक्तियों को भरना है। FSSAI एडमिट कार्ड 2021 को डाउनलोड करने के लिए आवश्यक क्रेडेंशियल ई-मेल आईडी या यूजर आईडी, पासवर्ड और सुरक्षा कोड हैं। लिखित परीक्षा दो पालियों में सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दोपहर 02 से शाम 05 बजे तक आयोजित की जाएगी। एफएसएसएआई एडमिट कार्ड 2021 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को सीधे लिंक और नीचे दिए गए चरणों से गुजरना होगा।
 

कैसे डाउनलोड करें FSSAI एडमिट कार्ड 2021?

  1. उम्मीदवारों को सबसे पहले भारत के खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण, FSSAI की आधिकारिक वेबसाइट fssai.gov.in पर जाना होगा।
  2. फिर होम पेज पर उपलब्ध 'रिक्रूटमेंट' सेक्शन में जाएं और बाद में एडमिट कार्ड चुनें।
  3. दिखाई देने वाले एफएसएसएआई एडमिट कार्ड 2021 लिंक पर क्लिक करें।
  4. लॉग इन करने के लिए यूजर आईडी, पासवर्ड और सुरक्षा कोड दर्ज करें।
  5. प्रवेश-पत्र डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंट आउट भी ले लें।
विज्ञापन

FSSAI फूड एनालिस्ट के पदों पर 1.71 लाख उम्मीदवारों ने किए आवेदन

रिपोर्टों के अनुसार, 1,71,056 उम्मीदवारों ने भर्ती अभियान के लिए आवेदन किया है। उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, साक्षात्कार और दस्तावेज़ सत्यापन दौर में उनके प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा। FSSAI फूड एनालिस्ट भर्ती परीक्षाओं संबंधी अधिक अपडेट प्राप्त करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट का अनुसरण करते रहें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें