फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SBI CBO Recruitment 2021: भारतीय स्टेट बैंक में 1226 पदों पर आवेदन के लिए आज आखिरी तारीख, जल्दी करें

Wed, 29 Dec 2021 04:34 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

SBI CBO Recruitment 2021: भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) सर्किल बेस्ड ऑफिसर (सीबीओ) भर्ती  के लिए आवेदन की प्रक्रिया बहुत पहले से ही जारी है आवेदन की आखिरी तारीख बुधवार यानी 29 दिसंबर 2021 तक है।
विज्ञापन
SBI CBO Recruitment 2021 - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

SBI CBO Recruitment 2021: अगर आप सरकारी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं और बैंक की नौकरी का सपना देखते हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने सर्किल बेस्ड ऑफिसर (सीबीओ) के 1226 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदन से जुड़ी सभी प्रक्रिया ऑनलाइन ही आयोजित की जाएगी। जो भी उम्मीदवार एसबीआई सीबीओ भर्ती के लिए अपना आवेदन करना चाहते हैं, वह  भारतीय स्टेट बैंक की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। 

विज्ञापन

SBI CBO Recruitment 2021: कल है आवेदन का आखिरी मौका
भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) सर्किल बेस्ड ऑफिसर (सीबीओ) भर्ती  के लिए आवेदन की प्रक्रिया बहुत पहले से ही जारी की जा चुकी है आवेदन की आखिरी तारीख कल यानी 29 दिसंबर, 2021 तक है।

SBI CBO Recruitment 2021: भर्ती का विवरण
एसबीआई सीबीओ भर्ती में रिक्त पदों की कुल संख्या 1226 है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 9 दिसंबर 2021 से  शुरू का गई थी। उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि आवेदन की आखिरी तारीख 29 दिसंबर 2021 तक है। आखिरी समय में आधिकारिक वेबसाइट पर अधिक लोड होने के कारण उम्मीदवारों को आवेदन करने में समस्या भी आ सकती है। इसलिए सभी जल्द से जल्द अपना आवेदन कर लें। 

SBI CBO Recruitment 2021: चयन प्रक्रिया
एसबीआई सीबीओ भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का चयन कुल तीन चरण में किया जाएगा। पहले चरण में ऑनलाइन लिखित परीक्षा होगी, दूसरे चरण में स्क्रीनिंग और तीसरे  चरण में साक्षात्कार का आयोजन किया जाएगा। इनमे से प्रत्येक राउंड में उम्मीदवारों को मेरिट के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। अंतिम चयन के लिए उम्मीदवारों का ऑनलाइन लिखित परीक्षा और स्क्रीनिंग में सफल होना होगा। 

SBI CBO Recruitment 2021: एसबीआई सीबीओ भर्ती की महत्वपूर्ण तारीखें
1. आवेदन की आखिरी तारीख- 29 दिसंबर 2021
2. आवेदन पत्र में सुधार की आखिरी तारीख- 29 दिसंबर 2021
3. प्रवेश पत्र जारी होने की तारीख- 12 जनवरी 2022
4. परीक्षा की तारीख- जनवरी 2022 (अस्थायी)
विज्ञापन

SBI CBO Recruitment 2021: एसबीआई सीबीओ भर्ती के लिए आवेदन कैसे करें?
उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से दिशा-निर्देशों का पालन कर के आवेदन कर सकते हैं।

1. सबसे पहले उम्मीदवार एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाएं।
2. होम पेज पर एसबीआई सीबीओ भर्ती से जुड़े लिंक पर क्लिक करें।
3. जरूरी जानकारी जैसे जन्मतिथि, मोबाइल नंबर आदि को दर्ज कर के अपना पंजीयन करें।
4. आईडी और पासवर्ड के माध्यम से लॉगिन करें।
5. सभी जरूरी जानकारी को दर्ज कर के और दस्तावेजों को अपलोड कर के आवेदन पत्र को भरें।
6. सभी जरूरी दस्तावेजों को अपलोड करें।
7. अब आवेदन शुल्क को जमा करें और सबमिट के बटन पर क्लिक करें।
8. आगे की जरूरत के लिए अपने आवेदन पत्र को डाउनलोड कर लें और इसका प्रिंट भी निकलवा कर रख लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें