FCI Recruitment 2022 के पात्रता मापदंड
जूनियर इंजीनियर : सिविल, मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में डिग्री होना जरूरी है। वहीं, डिप्लोमा होने की दशा में एक साल का न्यूनतम अनुभव होना जरूरी है।
स्टेनो ग्रेड- II: स्नातक डिग्री के साथ अंग्रेजी टाइपिंग 40 शब्द प्रति मिनट की गति और शॉर्टहैंड में 80 शब्द प्रति मिनट की गति होनी आवश्यक है।
असिस्टेंट ग्रेड- III: कंप्यूटर के उपयोग में दक्षता के साथ किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक डिग्री होनी जरूरी है।
FCI Recruitment 2022 के लिए आवेदन शुल्क
फूड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (FCI) की भर्ती में आवेदन के लिए उम्मीदवारों को 500 रुपये का आवेदन शुल्क जमा करना आवश्यक है। अनुसूचित जाति / अनुसूचित जन जाति / पीडब्ल्यूबीडी और महिला उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है।
FCI Recruitment 2022 की चयन प्रक्रिया
भारतीय खाद्य निगम (FCI) की भर्ती एवं चयन प्रक्रिया में चरण- I और चरण- II की ऑनलाइन परीक्षा शामिल होगी। योग्यता के आधार पर अंतरिम रूप से चयनित उम्मीदवारों के लिए ऑनलाइन परीक्षा और जहां जरूरी होगा तो कौशल परीक्षा के बाद दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया का भी आयोजन किया जाएगा।