फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

FCI AGM Admit Card 2021: भारतीय खाद्य निगम एजीएम भर्ती परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी

Fri, 02 Jul 2021 06:25 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

भारतीय खाद्य निगम की ओर से सहायक महाप्रबंधक (लेखा / कानून / तकनीकी) और चिकित्सा अधिकारी के लिए 17 जुलाई, 2021 को एफसीआई एजीएम परीक्षा-2021 आयोजित की जाने वाली है। जबकि सहायक महाप्रबंधक (सामान्य प्रशासन) पदों के लिए परीक्षा 18 जुलाई, 2021 को आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
भारतीय खाद्य निगम एजीएम परीक्षा प्रवेश पत्र 2021 - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एफसीआई (FCI) यानी फूड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया ने असिस्टेंट जनरल मैनेजर (AGM) के पदों के लिए ऑनलाइन भर्ती परीक्षा 2021 के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। वे सभी उम्मीदवार जो एफसीआई एजीएम रिक्रूटमेंट परीक्षा 2021 के लिए आवेदन कर चुके हैं, वे अपने एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं।एफसीआई अर्थात भारतीय खाद्य निगम की वेबसाइट का लिंक fci.gov.in है। 

विज्ञापन


भारतीय खाद्य निगम की ओर से सहायक महाप्रबंधक (लेखा / कानून / तकनीकी) और चिकित्सा अधिकारी के लिए 17 जुलाई, 2021 को एफसीआई एजीएम परीक्षा-2021 आयोजित की जाने वाली है। जबकि सहायक महाप्रबंधक (सामान्य प्रशासन) पदों के लिए परीक्षा 18 जुलाई, 2021 को आयोजित की जाएगी। एफसीआई एजीएम परीक्षा-2021 के लिए एडमिट कार्ड 18 जुलाई तक यानी अंतिम परीक्षा के दिन तक वेबसाइट पर उपलब्ध रहेंगे। प्रवेश पत्र डाउनलोड करने का सीधा लिंक आगे खबर में दिया गया है। 

एफसीआई भर्ती 2021: संभावित वेतनमान  

विज्ञापन

सहायक महाप्रबंधक : 60,000 रुपये से 1,80,000 रुपये प्रतिमाह तक
चिकित्सा अधिकारी : 50,000 रुपये से 1,60,000 रुपये प्रतिमाह तक

एफसीआई एजीएम एडमिट कार्ड 2021 कैसे डाउनलोड करें?
  • एफसीआई की आधिकारिक वेबसाइट fci.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर, "वर्तमान भर्ती" लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद "श्रेणी- I के लिए वर्तमान भर्ती" पर क्लिक करें।
  • नए पेज पर, "श्रेणी- I की ऑनलाइन भर्ती परीक्षा के लिए कॉल लेटर डाउनलोड" लिखे लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना पंजीकरण नंबर / रोल नंबर और पासवर्ड दर्ज करें।
  • सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  • अब स्क्रीन पर आपका एफसीआई एजीएम भर्ती परीक्षा का प्रवेश पत्र  2021 दिखाई देगा।  
  • आप इसे डाउनलोड करें और इसका प्रिंट आउट लेकर रख लें।

यहां आपकी सुविधा के लिए एफसीआई एजीएम भर्ती प्रवेश पत्र 2021 के लिए यह सीधा लिंक भी दिया गया है। बता दें कि एफसीआई भर्ती चयन प्रक्रिया में ऑनलाइन टेस्ट और साक्षात्कार शामिल हैं। एफसीआई भर्ती 2021 के बारे में नियमित अपडेट के लिए उम्मीदवार भारतीय खाद्य निगम की आधिकारिक वेबसाइट www.fci.gov.in पर विजिट कर सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें