फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पड़ताल: रेल मंत्रालय के नाम से वायरल हो रही है भर्ती अधिसूचना, क्या है सच्चाई? पढ़िए पूरी खबर

Tue, 26 Oct 2021 02:14 PM IST
वर्तिका तोलानी जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

आधिकारिक अधिसूचना की ही तरह दिखने वाला एक नोटिस सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। रेल मंत्रालय के नाम से जारी इस अधिसूचना में यह दावा किया जा रहा है कि चयन प्रक्रिया के जरिए आवेदकों की भर्ती क्लर्क के पद पर की जाएगी। 

विज्ञापन
अमर उजाला पड़ताल - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सरकारी नौकरी की तलाश करने वाले युवाओं को हमेशा आधिकारिक वेबसाइट जांचने की सलाह दी जाती है। लेकिन अक्सर युवा वेबसाइट की जांच किए बिना, लुभावने ऑफर के झांसे में आ जाते हैं। ऐसा ही एक मामला सामने आया है। आधिकारिक अधिसूचना की ही तरह दिखने वाला एक नोटिस सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। रेल मंत्रालय के नाम से जारी इस अधिसूचना में यह दावा किया जा रहा है कि चयन प्रक्रिया के जरिए आवेदकों की भर्ती क्लर्क के पद पर की जाएगी।

विज्ञापन

वायरल अधिसूचना के सामने आते ही इसकी पड़ताल की गई। केंद्रीय सूचना प्रसारण मंत्रालय के प्रेस सूचना ब्यूरो के अनुभाग पीआईबी फैक्ट चेक टीम ने पड़ताल में इस नोटिस को फर्जी पाया। पीआईबी फैक्ट चेक ने उम्मीदवारों को रेल मंत्रालय के नाम से जारी फर्जी जॉब ऑफर लेटर की चेतावनी दी है। सरकारी फैक्ट चेक एजेंसी ने एक ट्वीट में संदिग्ध ऑफर लेटर का स्क्रीनशॉट शेयर कर युवाओं को इस ठगी से बचाने की कोशिश की है।

विज्ञापन

फर्जी ऑफर लेटर भारतीय रेलवे में क्लर्क की नौकरी के बारे में है। भारतीय रेलवे भर्ती बोर्ड या आरआरबी और रेलवे भर्ती सेल या आरआरसी के माध्यम से भर्ती परीक्षा आयोजित करता है। रेलवे की नौकरियों में चयन विभिन्न स्तरों पर परीक्षाओं के माध्यम से किया जाता है। करोड़ों उम्मीदवार परीक्षा के लिए आवेदन करते हैं और उन्हें सूचित कार्यक्रम के अनुसार चयन परीक्षा के विभिन्न चरणों में भाग लेते हैं। रेलवे की नौकरियों को आरआरबी और आरआरसी की आधिकारिक वेबसाइटों, रोजगार समाचार पत्र, राष्ट्रीय और क्षेत्रीय दैनिक समाचार पत्रों और मंत्रालय और रेलवे क्षेत्रों के आधिकारिक ट्विटर हैंडल के माध्यम से अधिसूचित किया जाता है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें