फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

EXIM Recruitment 2022 : इस बैंक में मैनजमेंट ट्रेनी के पदों पर निकलीं भर्तियां, जानें आवेदन की प्रक्रिया 

Sun, 27 Feb 2022 10:17 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

EXIM Recruitment 2022 : एक्सपोर्ट-इंपोर्ट बैंक ऑफ इंडिया में मैनजमेंट ट्रेनी के पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा औऱ साक्षात्कार के माध्यम से किया जाएगा।
विज्ञापन
EXIM Recruitment 2022 - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

EXIM Recruitment 2022 : बैंक की नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए अचछी खबर है। एक्सपोर्ट-इंपोर्ट बैंक ऑफ इंडिया (EXIM) ने मैनजमेंट ट्रेनी के पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन की सभी प्रक्रिया ऑनलाइन माध्यम से ही पूरी की जाएंगी। जिन उम्मीदवारों को इस भर्ती में शामिल होने की इच्छा है, वह अपना आवेदन आधिकारिक वेबसाइट www.eximbankindia.in पर जाकर कर सकते हैं। इसके लिए उम्मीदवारों को सभी जरूरी दिशा-निर्देशों का पालन करना होगा।

विज्ञापन

EXIM Recruitment 2022 : 14 मार्च तक कर लें आवेदन
एक्सपोर्ट-इंपोर्ट बैंक ऑफ इंडिया की ओर से जारी की गई भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर 14 मार्च, 2022 तक अपना आवेदन कर सकते हैं। आखिरी समय में तकनीकी समस्या से बचने के लिए उम्मीदवार जल्द से जल्द अपना आवेदन कर ले। 

EXIM Recruitment 2022 : इतने पदों पर होगी भर्तियां
इस भर्ती के माध्यम से कुल 25 रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों की भर्ती की जाएगी। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले हैं उनकी अधिकतम आयु-सीमा नीचे बताई गई है।

सामान्य और ईडब्लूएस वर्ग के लिए आयु-सीमा - 25 वर्ष
ओबीसी वर्ग के लिए आयु-सीमा - 28 वर्ष
एससी और एसटी वर्ग के लिए आयु-सीमा- 30 वर्ष

EXIM Recruitment 2022 : चयन प्रक्रिया और आवेदन शुल्क
एक्सपोर्ट-इंपोर्ट बैंक ऑफ इंडिया में मैनजमेंट ट्रेनी के पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा औऱ साक्षात्कार के माध्यम से किया जाएगा। सामान्य और ईडब्लूएस वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन के लिए 600 रुपये जमा करने होंगे। वहीं, महिला और अन्य आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को 100 रुपये आवेदन शुल्क जमा करने होंगे। 
विज्ञापन

EXIM Recruitment 2022 : कैसे करना है आवेदन?

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से दिशा-निर्देशों का पालन कर के अपना आवेदन कर सकते हैं।


1. सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट www.eximbankindia.in  पर जाएं।

2. अब होम पेज पर दिखाई दे रहे  careers  के टैब पर जाएं।

3. अब संबंधित भर्ती के लिंक पर क्लिक करें।

4. अब सभी जरूरी जानकारी को दर्ज कर के आवेदन पत्र को भरें।

5. अब आवेदन शुल्क का भुगतान करें और सबमिट के बटन पर क्लिक करें।

6. आगे की जरूरत के लिए आवेदन पर को डाउनलोड कर के इसका प्रिंट भी निकलवा लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें