मुख्य परीक्षा के लिए 20,681 उम्मीदवार शॉर्टलिस्ट
परीक्षा 19 मार्च, 2022 को आयोजित की गई थी। यूडीसी के पद के लिए चरण-1 प्रारंभिक परीक्षा में उनके प्रदर्शन के आधार पर कुल 20,681 उम्मीदवारों को चरण-2 मुख्य परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है। शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा के लिए उपस्थित होना होगा।
द्वितीय चरण की मुख्य परीक्षा 30 अप्रैल को होगी आयोजित
उम्मीदवार नीचे दिए गए इन आसान चरणों के माध्यम से अपना परिणाम देख सकते हैं। यूडीसी के पद के लिए द्वितीय चरण की मुख्य परीक्षा 30 अप्रैल, 2022 को आयोजित होने वाली है। उम्मीदवार ईएसआईसी की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से अधिक संबंधित विवरणों की जांच कर सकते हैं।