फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

EPFO Recruitment 2024: पर्सनल असिस्टेंट पदों पर आवेदन शुरू, जानें कितने पदों पर होगी भर्ती; विवरण यहां पढ़ें

Tue, 19 Mar 2024 05:22 PM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

EPFO Recruitment 2024: ईपीएफओ में पर्सनल असिस्टेंटके पदों पर आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती से जुड़ी सभी जानकारी नीचे पढ़ें।
विज्ञापन
EPFO Recruitment 2024 - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

EPFO Recruitment 2024: ईपीएफओ में पीए की भर्ती के लिए यूपीएससी द्वारा अधिसूचना जारी की गई है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट https://upsconline.nic.in/पर जाकर ईपीएफओ में पीए के लिए आवेदन कर सकते हैं। अधिसूचना के मुताबिक आवेदन की अंतिम तिथि 27 मार्च, 2024 है।

विज्ञापन

EPFO Recruitment 2024: चयन प्रक्रिया 
ईपीएफओ में पीए पद के लिए केवल दो चरण होते हैं, पहला लिखित परीक्षा और दूसरा कौशल परीक्षा हैं, जो उम्मीदवार पहले चरण को पास कर लेंगे, उन्हें दूसरे चरण के लिए बुलाया जाएगा उसके बाद अंतिम चयन सूची जारी की जाएगी।

आवेदन शुल्क 
अनारक्षित (यूआर),  और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस), और अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये निर्धारित है, वहीं अनुसूचित जाति (एससी), अनुसूचित जनजाति (एसटी) और विकलांग व्यक्तियों (पीडब्ल्यूडी) से संबंधित उम्मीदवारों को कोई राशि का भुगतान करने की आवश्यकता नहीं है।

इतने पदों पर होगी भर्ती
अनारक्षित (यूआर) 132
अनुसूचित जाति (एससी) 48
अनुसूचित जनजाति (एसटी) 24
अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) 87
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) 32
विज्ञापन

पात्रता मानदंड 
 
शैक्षिक योग्यता: जो उम्मीदवार ईपीएफओ के लिए व्यक्तिगत सहायक के रूप में नियुक्त होना चाहते हैं, उनके पास स्नातक की डिग्री और स्टेनोग्राफी और टाइपिंग में दक्षता होनी चाहिए।

आयु सीमा: किसी की आयु 18 वर्ष से कम और 30 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए, 1 अगस्त 2024 तक, ओबीसी, एससी/एसटी और पीडब्ल्यूबीडी के लिए ऊपरी आयु में क्रमशः 3, 5 और 10 वर्ष की छूट है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें