फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

DU Recruitment: दिल्ली विश्वविद्यालय के सत्यवती कॉलेज में फैकल्टी पदों पर भर्तियां, यह है योग्यता

Thu, 29 Dec 2022 02:21 PM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

DU Recruitment: दिल्ली विश्वविद्यालय के सत्यवती कॉलेज इवनिंग में (Satyawati College Evening) फैकल्टी के पदों पर भर्तियां के लिए अधिसूचना जारी की गई है।
विज्ञापन
delhi university, du, दिल्ली विवि. दिल्ली विश्वविद्यालय - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

DU Recruitment: दिल्ली विश्वविद्यालय के सत्यवती कॉलेज इवनिंग में (Satyawati College Evening) टीचिंग फैकल्टी के पदों पर भर्तियां के लिए अधिसूचना जारी की गई है। डीयू की तरफ से 24-30 दिसंबर 2022 के रोजगार समचार पत्र में भी इन पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है। जो उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे कॉलेज की ऑफिशियल वेबसाइट http://satyawatievedu.ac.in पर जाकर भर्ती से संबंधित अधिसूचना को चेक कर सकते हैं। भर्ती विज्ञापन के अनुसार 93 असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर भर्ती बुद्धिस्ट स्टडीज, कॉमर्स, इकोनॉमिक्स, इंग्लिश, एनवायरमेंटल स्टडीज, हिंदी, इतिहास, मैथमेटिक्स और पॉलिटिकल साइंस विषयों के लिए होगी। इन पदों पर आवेदन करने की आखिरी तारीख 04 जनवरी, 2023 है।

DU Recruitment पदों का विवरण

पद का नाम    पदों की संख्या
हिंदी    16
इंग्लिश          15
इकोनॉमिक्स  13
हिस्ट्री    12
कॉमर्स            22
पॉलिटिकल साइंस      07
मैथ्स    03
एनवायरोमेंटल स्टडीज     03
बुद्धिस्ट स्टडीज     02

यह होगा वेतनमान

असिस्टेंट प्रोफेसर का वेतनमान 7वें केंद्रीय वेतन आयोग के पे मैट्रिक्स में एकेडमिक पे लेवल-10 (₹57,700-1,82,400/-) रुपये।  शैक्षिक योग्यता की बात करें तो संबंधित विषय में मास्टर्स डिग्री कम से कम 55 फीसदी अंकों के साथ।  यूजीसी नेट परीक्षा पास होना चाहिए। असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर आवेदन करने के लिए अनारक्षित, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों को 500 रुपये का आवेदन शुल्क जमा करना होगा 
विज्ञापन


ऐसे करें आवेदन

  1. सत्यवती कॉलेज की ऑफिशियल वेबसाइट http://satyawatievedu.ac.in/ पर जाएं।
  2. होमपेज पर उपलब्ध लिंक 'एडवरटाइजिंग फॉर असिस्टेंट प्रोफेसर ऑन परमानेंट बेसिस' पर क्लिक करें।
  3. नई विंडो में सत्यवती कॉलेज डीयू भर्ती 2023 जॉब नोटिफिकेशन की पीडीएफ मिलेगी।
  4. सत्यवती कॉलेज डीयू भर्ती 2023 नौकरियां नोटिफिकेशन डाउनलोड करें।
  5. आगे की जरूरत के लिए एक प्रिंट लेकर रख लें।
विज्ञापन




 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें