फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UKPSC Exam 2023: यूकेपीएससी पटवारी, लेखपाल भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, आठ जनवरी से एग्जाम

Thu, 29 Dec 2022 11:51 AM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

UKPSC Exam 2022: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) ने पटवारी, लेखपाल 2022 के पद के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है।  उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट psc.uk.gov.in पर परीक्षा अधिसूचना देख सकते हैं।
 
विज्ञापन
UKPSC Recruitment 2022 - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UKPSC Patwari, Lekhpal Exam 2022: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) ने पटवारी, लेखपाल 2022 के पद के लिए होने वाली परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। इससे पहले आयोग ने परीक्षा तिथि की घोषणा की है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट psc.uk.gov.in पर एडमिट कार्ड और परीक्षा नोटिस देखकर डाउनलोड कर सकते हैं। यूकेपीएससी पटवारी, लेखपाल भर्ती 2022 की परीक्षा रविवार, आठ जनवरी, 2023 को पूरे उत्तराखंड के 13 जिला केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। 

पटवारी लेखपाल की 563 रिक्तियों को भरा जाएगा

पटवारी एडमिट कार्ड 29 दिसंबर से डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध होगा। उम्मीदवार अपने यूकेपीएससी पटवारी और राजस्व उप निरीक्षक (पटवारी लेखपाल) प्रवेश-पत्र अपने आवेदन संख्या और जन्म तिथि का उपयोग करके वेबसाइट ukpsc.net.in पर डाउनलोड कर सकेंगे। यूकेपीएससी भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 563 रिक्तियों को भरना है, जिनमें से 391 रिक्तियां पटवारी के पद के लिए और 172 रिक्तियां राजस्व उप निरीक्षक (पटवारी लेखपाल) परीक्षा -2022 के तहत लेखपाल के पद के लिए हैं।

विज्ञापन

 

UKPSC Patwari, Lekhpal Exam 2022 डाउनलोड करने के चरण

  1. सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ukpsc.net.in पर जाएं।
  2. इसके बाद होम पेज पर पटवारी लेखपाल भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड लिंक पर जाएं।
  3. यहां अब अपना एप्लिकेशन नंबर और जन्म तिथि का उपयोग करके लॉग इन करें।
  4. यूकेपीएससी पटवारी एडमिट कार्ड आपकी स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  5. उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और प्रिंट आउट ले लें।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें