DU Recruitment: दिल्ली विश्वविद्यालय के मोतीलाल नेहरू कॉलेज में सहायक प्रोफेसर के पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की गई है। इच्छुक और पदों के लिए योग्यता रखने वाले उम्मीदवार मोतीलाल नेहरू कॉलेज में सहायक प्रोफेसर के 75 पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। मोतीलाल नेहरू कॉलेज में सहायक प्रोफेसर के लिए भर्ती कॉमर्स, इकोनॉमिक्स, अंग्रेजी सहित अन्य विषयों के लिए होगी। डीयू के मोतीलाल नेहरू कॉलेज में निकली भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को www.mlnce.org पर जाना होगा। आवेदन की आखिरी तारीख 10 जनवरी 2023 है।
असिस्टेंट प्रोफेसर का वेतनमान 7वें केंद्रीय वेतन आयोग के पे मैट्रिक्स में एकेडमिक पे लेवल-10 (₹57,700-1,82,400/-) रुपये। शैक्षिक योग्यता की बात करें तो संबंधित विषय में मास्टर्स डिग्री कम से कम 55 फीसदी अंकों के साथ। यूजीसी नेट परीक्षा पास होना चाहिए। असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर आवेदन करने के लिए अनारक्षित, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों को 500 रुपये का आवेदन शुल्क जमा करना होगा