फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

DU Recruitment 2021: सहायक प्राध्यापक के पदों पर निकली हैं नौकरियां, अब इस तारीख तक कर सकेंगे आवेदन, जानिए योग्यता

Mon, 22 Nov 2021 04:43 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

DU Recruitment 2021:दिल्ली विश्वविद्यालय द्वारा जारी आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर अभ्यर्थियों का चयन साक्षात्कार के जरिए किया जाएगा। अभ्यर्थी इस भर्ती से संबंधित अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक अधिसूचना को देख सकते हैं। 
विज्ञापन
DU Recruitment 2021 - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

DU Recruitment 2021: दिल्ली यूनिवर्सिटी ने विभिन्न विषयों के असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्तियां चल रही हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय ने अब इन पदों पर आवेदन की अंतिम तिथि 22 नंवबर से 15 दिन के लिए आगे बढ़ाकर 07 दिसंबर, 2021 तक कर दिया है। आवेदन के इच्छुक अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट rec.uod.ac.in के जरिए 07 दिसंबर, 2021 तक आवेदन कर सकेंगे। यह भर्ती कुल रिक्त 251 पदों पर की जा रही है।  

विज्ञापन


डीयू भर्ती 2021 की चयन  प्रक्रिया
दिल्ली विश्वविद्यालय द्वारा आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार इन पदों पर अभ्यर्थियों का चयन साक्षात्कार के जरिए किया जाएगा। अभ्यर्थी इस भर्ती से संबंधित अधिक जानकारी के लिए जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन को देख सकते हैं। अभ्यर्थी इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक कर आधिकारिक अधिसूचना देख सकते हैं। 

DU Recruitment 2021 विषयवार रिक्तयों का विवरण
  1. हिंदी-19
  2. इतिहास-01
  3. इंस्टीट्यूट ऑफ इन्फॉर्मेटिक्स एंड कम्युनिकेशन-01
  4. लॉ- 19
  5. लाइब्रेरी एंड इन्फॉर्मेशन साइंस- 02
  6. लिंग्वेस्टिक्स- 04
  7. मैनेजमेंट स्टडीज-29
  8. बुद्धिस्ट स्टडीज- 06
  9. केमेस्ट्री- 14
  10. क्लस्टर इनोवेशन सेंटर- 02
  11. कॉमर्स- 17
  12. अफ्रीकन स्टडीज- 01
  13. एंथ्रोपोलॉजी- 01 
  14. बायो-फिजिक्स- 02
  15. बॉटनी- 03
  16. ईस्ट एशियन स्टडीज- 07
  17. एजुकेशन- 02
  18. इलेक्ट्रॉनिक साइंस- 02
  19. अंग्रेजी- 04
  20. फाइनेंस एवं बिजनेस इकोनॉमिक्स-04
  21. जियोग्राफी-02
  22. जियोलॉजी-02
  23. साइकोलॉजी-06
  24. पंजाबी-01
  25. स्लावोनिक एंड फिनो यूगियन स्टडीज-07
  26. सोशियोलॉजी-04
  27. स्टेटिक्स-05
  28. वुमन स्टडीज- 01
  29. जर्मेनिक एंड रोमांस स्टडीज-14
  30. मैथमेटिक्स-02
  31. मॉर्डन इंडियन लैंग्वेज एंड लिटरेरी स्टडीज- 11
  32. म्यूजिक-16
  33. ऑपरेशनल रिसर्च-03
  34. पर्शियन-02
  35. फिलॉस्फी-02
  36. फिजिक्स एंड एस्ट्रोफिजिक्स-17
  37. प्लांट मॉलीक्यूलर बायोलॉजी- 02
  38. पॉलिटिकल साइंस- 16
 
विज्ञापन

DU Recruitment 2021 जरूरी शैक्षणिक योग्यता
डीयू में सहायक प्राध्यापकों के पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से संबंधित स्ट्रीम में मास्टर की डिग्री होनी चाहिए। परीक्षा में अभ्यर्थी का कम से कम 55 फीसदी अंकों के साथ पास होना अनिवार्य हैं। साथ ही अभ्यर्थी के पास संबंधित विषय में पीएचडी की भी डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा यूजीसी नेट क्वालीफाई होना भी जरूरी है। 

सीधे आवेदन के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक कर डीयू में सहायक प्राध्यापक पद के लिए आवेदन भी कर सकते हैं।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें